यात्रा

Madhya Pradesh Tourism: मध्य प्रदेश में घूमने की 3 प्रमुख जगहें, हर ट्रैवलर को जरूर चाहिए देखनी

Hidden Gems Of Madhya Pradesh: इस बार आप यात्रा के लिए विशाल जंगलों, राजाओं के महलों और गुफाओं के लिए फेमस मध्य प्रदेश की यात्रा का प्लान कर सकते हैं। लोककला से लेकर खानपान तक ऐसी तमाम चीजे हैं जो मध्य प्रदेश को एक अद्वितीय पर्यटन स्थल बनाती हैं। मध्य प्रदेश की यात्रा के दौरान आप इन 3 प्रमुख जगहों के दीदार जरूर करें।

Image

Madhya Pradesh Tourism

Madhya Pradesh Travel Guide: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश की यात्रा हमेशा से ही खास होती है। सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक दृष्टिकोण से समृद्ध राज्य मध्य प्रदेश भारत के हृदय स्थल के रूप में जाना जाता है। अगर आप मध्य प्रदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो नीचे दी गई 3 प्रमुख जगहों को आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए, जो आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बना देंगी। परिवार के साथ या फिर अकेले आप ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

खजुराहो: प्रेम और कला का जीवंत संगम देखने के लिए आपको खजुराहो को अपनी बकेटलिस्ट में शामिल करना चाहिए। लक्ष्मण मंदिर, कंदरिया महादेव मंदिर, लाइट एंड साउंड शो यहां का प्रमुख आकर्षण है। UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप ये जगह मान्यता प्राप्त है।

कान्हा नेशनल पार्क: जंगल बुक की धरती को करीब से महसूस करने के लिए आपको कान्हा नेशनल पार्क का रुख करना चाहिए। जंगल सफारी (जीप और हाथी पर) का मजा आप यहां ले सकते हैं इसके अलावा नेचर वॉक और ट्राइबल म्यूजियम इस जगह को और भी ज्यादा खास बनाते हैं।

ओरछा: इतिहास की छाया में बसा शहर ओरछा हिडेन जेम है जो आपकी यात्रा को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकती है। बेतवा नदी के किनारे बसा ओरछा बुंदेला राजाओं द्वारा बसाया गया था। जहांगीर महल, राजा राम मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, ओरछा किला परिसर और छतरियां यहां का प्रमुख आकर्षण है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article