Wildlife In Ladakh: एडवेंचर के शौकीन खासकर सोलो ट्रैवलर्स को लद्दाख की यात्रा बेहद पसंद आती है। बर्फीली पहाड़ियों से लेकर विशाल हिमालय श्रृंखलाओं के कारण लद्दाख पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों का ध्यान खींचता है। लद्दाख की जलवायु और ऊंचाई वाले इलाके यहां के वन्यजीवों को एक विशेष स्थान देता है जिसका नजारा स्वर्ग से कम नहीं है। लद्दाख में वन्यजीवों की विविधता इसे अद्वितीय ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाती हैं।
हिमालयन ब्लैक बियर: मुख्य रूप से हिमालय क्षेत्र में पाया जाने वाला हिमालयन ब्लैक बियर लद्दाख का एक प्रमुख वन्यजीव है। यह मुख्य रूप से रात्रिचर जानवर होता है जो आपको लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में घूमते हुए नजर आ जाएंगे। गौर करने वाली बात ये है कि इससे पर्यटकों को खतरा भी कम होता है।
तिब्बती भेड़िया: लद्दाख की वादियों में आपको तिब्बती भेड़िया के दीदार भी हो सकते हैं। तिब्बती भेड़िया यहां एक प्रमुख शिकारी प्रजाति के रूप में मौजूद होता है। तिब्बती भेड़िया अक्सर समूहों में घूमता है। लद्दाख का वातावरण इस जानवर के लिए अनुकूल होता है।
गौड़: गौड़, जिसे हिमालयन इबेक्स के नाम से भी जाना जाता है लद्दाख के पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान आपको दिख सकता है। यह ऊंची पहाड़ियों पर आसानी से चढ़ सकने की काबिलियत रखता है। इनकी खाल पर सफेद धारियां होती हैं, जो इन्हें अनूठा जानवर बनाती हैं। इस जानवर की प्रमुख विशेषता यह है कि ये कठोर मौसम में भी जीवित रहने में सक्षम है।
