Azerbaijan Tourism: मध्य एशियाई देश अजरबैजान भारतीय पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। भारत से भारी संख्या में लोग अजरबैजान घूमने जा रहे हैं और मौजूदा समय में ये भारत की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन में से एक है। गूगल सर्च में साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में अजरबैजान नंबर 1 पर रहा। प्राकृतिक सुंदरता, पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा लेने के लिए अगर आप साल 2025 में अजरबैजान जाने का प्लान कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें-
अज़रबैजान घूमने का बेस्ट टाइम: मौसम को देखते हुए अगर आप अज़रबैजान घूमने का प्लान कर रहे हैं तो यात्रा का सही समय जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। अज़रबैजान का मौसम विविधता से भरा हुआ रहता है।
-गर्मी के महीने में मई से सितंबर के बीच अज़रबैजान यात्रा के लिए बेस्ट टाइम होता है। इस दौरान यहां का मौसम सुखद होता है। मई से सिंतबर के बीच यहां तापमान 25-35 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।
-सर्दी में दिसंबर से फरवरी के बीच आप अज़रबैजान की यात्रा कर सकते हैं। इस मौसम में यहां बर्फबारी का आनंद भी लिया जा सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने के लिए ये टाइम बेस्ट है।
-वसंत और शरद ऋतु में अगर आप अज़रबैजान घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मार्च से अप्रैल और अक्टूबर से नवंबर के बीच यहां की यात्रा करना उपयुक्त होता है।
अज़रबैजान यात्रा का खर्च: किसी भी यूरोपिय देश की तुलना में अज़रबैजान की यात्रा करना बेहद सस्ता माना जाता है। हालांकि, यात्रा का खर्च आपके यात्रा के तरीके, ठहरने के स्थान पर निर्भर कर सकता है। यहां आपको 2 हजार से 3 हजार प्रति व्यक्ति के खर्चे पर होटल मिल जाएगा। भारत से अजरबैजान के लिए फ्लाइट्स की कीमत लगभग ₹30,000 से ₹60,000 तक हो सकती है (सीजन और फ्लाइट की श्रेणी पर निर्भर)
सस्ते होटल- ₹2,000 से ₹4,000
मध्यम श्रेणी के होटल- ₹5,000 से ₹10,000
लक्ज़री होटल- ₹12,000 से ₹20,000
