प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। 26 फरवरी तक ये पावन मेला चेलगा। भारत के कोने-कोने से और विदेश से भी श्रद्धालु इस पावन पर्व का हिस्सा बनने के लिए आ रहे हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार कार्यक्रम में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। ऐसे में अगर आप भी महाकुंभ का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें।
अगर आप भी महाकुंभ जा रहे हैं और रहने की व्यवस्था को लेकर आपके मन में बड़ा सवाल है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपके लिए ठहरने का सस्ते में इंतजाम कर दिया गया है।
महाकुंभ में सरकार द्वारा आपके लिए मात्र 100 रुपए में रुकने का इंतजाम कर दिया गया है। ऐसे में आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है।
महाकुंभ में जगह-जगह मेला क्षेत्र के पास भी जन आश्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसके अंदर रुकने के लिए आपको केवल 100 रुपए शुल्क देना होगा। जिसके अंदर आपको कंबल, फोन चार्जिंग और वॉशरुम की सुविधा मिल जाएगी।
प्रयागराज जंक्शन से लेकर नैनी जंक्शन तक प्रयागराज में 8 प्रमुख स्टेशन हैं। इन स्टेशनों पर उतरकर आप ई-रिक्शा या ऑटो की मदद से महाकुंभ मेला क्षेत्र में पहुंच सकते हैं।