Madhya Pradesh Tourism: टूरिस्ट की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन में हमेशा से ही मध्य प्रदेश का नाम आता है। मध्य प्रदेश राज्य अपने समृद्ध वन्य जीवन और आश्चर्यजनक प्राकृतिक परिदृश्यों के लिए काफी फेमस है। आज हम आपको बताएंगे मध्य प्रदेश से जुड़ी ऐसी जानकारी जिसको जानने के बाद आप फटाफट यहां घूमने का प्लान कर लेंगे। क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश कुल 11 राष्ट्रीय उद्यानों का घर है?
अगर नहीं तो ये बात बिल्कुल सच है। अगर आप यहां घूमने आते हैं तो ये राष्ट्रीय उद्यान आपको अनोखे और रोमांचकारी वन्यजीव अनुभव प्रदान करेंगे। बाघ के निशान से लेकर डायनासोर के जीवाश्मों तक मध्य प्रदेश में देखने और घूमने के लिए बहुत सी चीजें हैं जो आपको प्रभावित करेंगी।
बांधवगढ़ नेशनल पार्क: भारत के सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक बांधवगढ़ नेशनल पार्क की यात्रा आपको कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए। जब बाघों की बात आती है, तो ये जगह उसके लिए काफी फेमस है। यह पार्क बंगाल बाघों के उच्च घनत्व के लिए जाना जाता है। यहां जीप सफारी आपको खुद को तरोताजा करने के लिए बेस्ट हो सकती है।
कान्हा नेशनल पार्क: कान्हा नेशनल पार्क भारत में घूमने लायक सबसे खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। फोटोजेनिक लोगों के लिए ये जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। समृद्ध वन्य जीवन जिसमें बंगाल टाइगर, तेंदुआ, भालू और बारासिंघा आते हैं यहां आप उनका दीदार कर सकते हैं।
कुनो नेशनल पार्क: भारत सरकार के प्रोजेक्ट चीता के लिहाज से ये जगह बेहद जरूरी है। मालूम हो कि अफ्रीकी चीतों के पहले बैच को कुनो ही लाया गया था। इस परियोजना का उद्देश्य भारत में चीतों को फिर से बसाना है। आठ चीतों का पहला जत्था नामीबिया से इसी पार्क में लाया गया था।
