Jog Falls Karnataka: प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफरों और एडवेंचर लवर्स के लिए हमेशा से ही तलाश ऐसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की होती है जहां वो भीड़भाड़ से दूर दो पल शांति और सुकून के बिता सकें। आपकी ये तलाश अब पूरी होने वाली है क्योंकि अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य के दीवाने हैं, तो ये वॉटरफॉल्स आपके लिए परफेक्ट होने वाला है। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित जोग फॉल्स की जो भारत के सबसे ऊंचे और भव्य झरनों में से एक है।
जोग फॉल्स की खासियत: लगभग 830 फीट की ऊंचाई पर बसा ये झरना चार धाराओं में गिरता है। झरने के पास बने व्यू पॉइंट का नजारा कुछ ऐसा है जो शायद ही लाइफ में कभी आपने देखी हो। सनसेट और सनराइज का मनमोहक दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। नदी किनारे पिकनिक का अनुभव शायद ही आप कभी भूल पाएं।
कैसे पहुंचे जोग फॉल्स: शिमोगा (लगभग 100 किमी) इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। हैब्बल या मैंगलोर इसके निकटतम एयरपोर्ट है। अगर आप सड़क मार्ग से यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि बैंगलोर से लगभग 400 किमी की दूरी पर ये बसा है जहां कार या बस से यात्रा की जा सकती है।
रुकने की जगहें और टिप्स: कर्नाटक टूरिज्म के गेस्ट हाउस आपको यहां किफायती दाम में मिल जाएंगे। जोग फॉल्स के आसपास कई होटेल्स और होमस्टे आपको स्टे के लिए मिल जाएंगे। अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो जान लें मोबाइल नेटवर्क सीमित हो सकता है ऐसे में ऑफलाइन मैप्स डाउनलोड जरूर कर लें।
