यात्रा

IRCTC UP Package: आईआरसीटीसी लाया यूपी के लिए स्पेशल पैकेज, 5 दिन में घूमें लखनऊ समेत कुल 4 जगह

Uttar Pradesh IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप एक ही पैकेज में चार धार्मिक शहर घूम पाएंगे। ये पूरा पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। 19 सितंबर को गुवाहाटी से इस पैकेज की शुरुआत होगी।

Image

IRCTC UP Package: आईआरसीटीसी लाया यूपी के लिए स्पेशल पैकेज।

IRCTC Uttar Pradesh Package: देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश घूमने के लिए भी काफी खास माना जाता है। साथ ही यहां काफी सारे धार्मिक शहर भी हैं। देश के दूर-दूर के राज्यों से टूरिस्ट इन धार्मिक शहरों में घूमने के लिए आता है। खासतौर से अयोध्या में भगवान राम का भव्य राम मंदिर इसी साल भक्तों के लिए खोला गया है, जिसके बाद से यहां लगातार भक्तों क भीड़ बढ़ रही है। अयोध्या के अलावा लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी भी यूपी के काफी फेमस धार्मिक शहर हैं। अगर आप यूपी के धार्मिक शहरों को घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी के पैकेज को देख सकते हैं।

यूपी के धार्मिक शहरों के लिए IRCTC ने निकाला पैकेज

दरअसल आईआरसीटीसी ने यूपी के धार्मिक शहरों को लेकर एक खास एयर टूर पैकेज निकाला है। ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 19 सितंबर को गुवाहाटी से होगी। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का दिया जा रहा है, जिसमें आप गुवाहाटी से लखनऊ और वाराणसी से गुवाहाटी आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे। वहीं लखनऊ से आगे का पूरा सफर बाय रोड होगा।

UP Package

UP Package

पैकेज में शामिल है अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी

KASHI VISWANATH RAMLALLA DARSHAN (EGA028) नाम के इस आईआरसीटीसी के यूपी पैकेज में आप अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी घूमने के साथ सुंदर-सुंदर जगह भी देख सकेंगे। टूरिस्ट गाड़ी से आपको साइट सीन कराया जाएगा। पैकेज में आपको खाना भी दिया जाएगा, जिसमें 4 सुबह का नाश्ता और 4 रात का खाना शामिल है। पैकेज में सभी तरह के ट्रांसपोर्ट टैक्स, लग्जरी टैक्स समेत पैकेज में शामिल सभी तरह के टैक्स शामिल हैं।

पैकेज को अकेले बुक करने पर खर्च होंगे 35,660 रुपए

अगर आप इस पैकेज को लेने के इच्छुक हैं, तो आपको अकेले इस पैकेज को बुक करने पर 35,660 रुपए खर्च करने होंगे। दो लोगों की शेयरिंग में पैकेज की कीमत 30,760 रुपए और तीन लोगों की शेयरिंग में पैकेज की प्राइस 30,180 रुपए रखी गई है। वहीं आईआरसीटीसी ने बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 26,440 रुपए से 24,940 रुपए के बीच रखी है। आईआरसीटीसी के ऑफिस पहुंचकर आप इस पैकेज को ऑफलाइन तरीके से बुक कर पाएंगे। वहीं पैकेज को ऑनलाइन तरीके से बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article