यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: शॉपिंग, स्ट्रीट फूड और कल्चर, कोरिया में मिलेगा सब कुछ, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour package: इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं? आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको साउथ कोरिया घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

South Korea package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने 'KOREAN VIBES SEOUL, BUSAN & NAMI ISLAND' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का बेहतरीन मेल प्रस्तुत करता साउथ कोरिया हाई-टेक स्काईस्क्रैपर्स, ब्यूटी शॉपिंग हब्स, और ऐतिहासिक पैलेस के लिए पर्यटकों को लुभाता है। नॉमसान टॉवर, हन नदी क्रूज, लावाट्यूब गुफाएं, हल्ला माउंटेन के साथ ही बीच और वाटरफॉल्स यहां के प्रमुख आकर्षण है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। चैन्नई से आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। 11 नवंबर 2025 को इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, आईआरसीटीसी प्रतिनिधि आपका स्वागत करेगा और आपको सियोल स्थित आपके होटल तक पहुंचाएगा। बाकी दिन आप आराम या मनोरंजन के लिए खाली रहेंगे। रात सियोल स्थित होटल में ही आपको ठहरना है।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। टूर गाइड भी आपकी मदद के लिए रहेगा। 2 से 3 के ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 375000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 228000 और 220000 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 75000 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड SMOH4 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article