IRCTC Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी समय-समय पर अपने यात्रियों के लिए आकर्षक पैकेज लॉन्च करती रहती है। इसी कड़ी में हाल ही में तीर्थ यात्रा की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक शानदार पैकेज IRCTC ने लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ उत्तर भारत में मौजूद कई प्रमुख तीर्थ स्थानों का दर्शन भी कराया जाएगा। इस पैकेज का सफर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) के माध्यम से तय कराया जाएगा। जिसमें आपको वैष्णो देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, आगरा, मथुरा और कोटा का सफर कराया जाएगा। आइए जानते हैं इस पैकेज से सफर करने की सभी डिटेल्स विस्तार से..
क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?
खास तौर पर धार्मिक यात्रा के लिए तैयार किए गए इस पैकेज को IRCTC द्वारा डिजाइन किया गया है। जिसका नाम MATA VAISHNODEVI SANG UTTAR BHARAT YATRA और ट्रैवल कोड WZBG54 तय किया गया है। इस पैकेज में शामिल यात्रा का समय 11 रात और 12 दिन का रहेगा। जिसमें आपको आने-जाने से लेकर रहने और खाने तक सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पैकेज के साथ सफर करने पर आपको काफी लग्जरी अनुभव होगा। इस पैकेज की आगामी ट्रिप 4 अक्टूबर से होगी।
कितना होगा खर्च?
इस पैकेज को 3 श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें इकोनॉमी क्लास से सफर करने पर आपको 19,890 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 3 क्लास एसी से सफर करने पर आपका ये खर्चा 33,560 रुपए का होगा। जबकि 2 क्लास एसी से सफर करने पर आपको 44,460 रुपए खर्च करने होंगे। इस सफर में 5 साल तक के बच्चे को आप अपने फ्री यात्रा करा सकते हैं। जबकि 5 से 11 साल के बच्चे के लिए आपको श्रेणी के अनुसार स्लीपर क्लास के लिए 18,630 3 क्लास एसी के लिए 32,060 और 2 क्लास एसी के लिए 42,670 रुपए देने होंगे।
