City Of Waterfalls in Jharkhand India: भारत में वैसे तो घूमने फिरने के लिए कई सारी खूबसूरत जगहे हैं। ऐसे में अगर आपको झरने , जंगल वाली प्यारी सी जगह को करीब से देखना है। तो ऐसे में कम बजट वाला भारत के पूर्वी हिस्से में बसा ये शहर विजिट करना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। जहां आपको ऐसे ऐसे दिव्य झरने देखने को मिलेंगे, मानो धरती पर ही स्वर्ग सा अनुभव हो जाए। यहां देखें आखिर कौन सी जगह है वो, जहां आप कम बजट में सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं। परिवार तो दोस्तों के साथ जाने के लिए ये वाली जगह एकदम ही बेस्ट हो सकती है। देखें इस जगह से जुड़ी सारी जानकारी यहां -
भारत में झरनों का शहर
भारत के झारखंड राज्य की राजधानी रांची को झरनों का शहर कहा जाता है। पहाड़ियों और घने जंगलों से घिरा यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी असली पहचान वाकई यहां के मनमोहक झरने हैं। मानसून का मौसम आते ही रांची और इसके आसपास के इलाके में कई सारे झरने जीवंत हो उठते हैं। यहां पर आप प्रकृति के करीब जाने के साथ साथ रोमांच का मजा भी ले सकते हैं।
प्रमुख आकर्षण
रांची में वैसे तो सारे ही झरने बेहद खूबसूरत और एक से बढ़कर एक हैं। लेकिन यहां का हुंडरू झरना सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। ये झरना स्वर्णरेखा नदी पर 320 फीट की ऊंचाई से गिरता है। और इस झरने का नाम राज्य के सबसे ऊंचे झरने की लिस्ट में आता है।
हुंडरू के साथ साथ यहां का दशम झरना भी कम लोकप्रिय नहीं है। रांची से बहुत दूरी पर स्थित ये वाला झरना टूरिस्ट्स के लिए पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। यहां तक की इस जगह पर कई सारी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।
गौतमधारा नाम से जाना जाने वाला जोन्हा झरना भी यहां का मशहूर झरना है। अपनी पौराणिक मान्यताओं के लिए प्रचलित इस झरनो को भी पर्यटकों को जरूर ही देखना चाहिए। यहां पर कई लोग रोमांच के साथ साथ आंतरिक शांति प्राप्त करने हेतु आते हैं।
यहीं नहीं इन तीन प्रसिद्ध झरनों के अलावा भी रांची और उसके आस पास की जगहों पर खूबसूरत और ऊंचे ऊंचे झरने हैं। जिन्हें करीब से देखने के लिए आपको भी जल्द से जल्द प्लान बना लेना चाहिए।
कैसे पहुंचे
दिल्ली से रांची जाने के लिए ये वाली ट्रेन उपलब्ध है - झारखंड एक्सप्रेस (12818) , ANVT RNC SF EXP (12826) , ANVT HTE SF EXP (12874) , रांची गरीब रथ (12878) , NDLS RNC RAJ EX (20840) आदि। रांची में बिरसा मुंडा हवाई अड्डा है। यहां आप सड़क मार्ग के माध्यम से भी आसानी से पहुंच सकते हैं।
रांची से इन प्रचलित झरनों तक जाने के लिए भी बहुत ही अच्छा रास्ता बनाया गया है। जरूर ही आपको देश के झरनों के शहर को जिंदगी में एक बार तो विजिट करना ही चाहिए। रांची का 'झरनों का शहर' होना भारत की प्राकृतिक विरासत की समृद्धि को दर्शाता है। यह जगह न केवल एडवेंचर लवर्स के लिए, बल्कि उन सभी के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है जो प्रकृति की गोद में कुछ पल शांति से बिताना चाहते हैं।
