IRCTC टूरिस्ट के लिए समय-समय पर बढ़िया पैकेज लेकर आता रहता है। इसमें वह देश और विदेश कई तरह के ट्रिप की प्लानिंग कराता है। IRCTC के पैकेज काफी सस्ते और शानदार होते हैं। इसमें आपको पूरी लग्जरी सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर का मौका मिलता है। आज हम आपको IRCTC के बनाए एक ऐसे ही खास पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ चिनाब रेलवे ब्रिज का सफर भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज...
क्या है पूरा पैकेज?
IRCTC के इस खास टूर पैकेज का नाम "माता वैष्णो देवी विद चिनाब ब्रिज एक्स दिल्ली" (MATA VAISHNODEVI WITH CHENAB BRIDGE EX DELHI) रखा गया है। इस पैकेज का कोड़ (NDR01C) तय किया गया है। जिसमें आप मां के दर्शन के साथ रेलवे के सबसे ऊंचे ब्रिज का रोमांच भी महसूस कर सकते हैं। इस पैकेज में टूरिस्ट्स के लिए रहना-खाना सब कुछ फ्री रहेगा। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में...
कितना होगा किराया?
IRCTC के इस खास टूर पैकेज से सफर करना आपके लिए काफी किफायती रहेगा। इसमें अकेले सफर करने पर आपको 17,380 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोग साथ में यात्रा कर रहे हैं तो खर्चा ₹13,570 प्रति व्यक्ति होगा। जबकि तीन लोग साथ में यात्रा करने पर ये खर्च महज ₹11,980 प्रति व्यक्ति का होगा। इस पैकेज का अगला सफर 28 जुलाई 2025 को दिल्ली से शुरू होगा।
