IRCTC Tour Package: गर्मी की छुट्टियां होने वाली है और अगर इस गर्मी छुट्टी आप माता के दरबार जाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए सुनहैरा मौका लेकर आया है। IRCTC ने हाल ही में मां वैष्णो देवी मंदिर घुमाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च किया है। अगर इस गर्मी की छुट्टियों में आप माता का दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। ये टूर पैकेज कुल 8 रात और 9 दिनों का है। इस टूर पैकेज में आप वैष्णों देवी मंदिर के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा भी घूम सकेंगे। ऐसे में जानिए पैकेज से जुड़ी हर जानकारी।
IRCTC ने अपने इस टूर पैकेज का नाम
क्या क्या सुविधाएं मिलेगी
अगर आप इस टूर पैकेज के जरिए मां वैष्णों देवी के दरबार जाते हैं तो आपको रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी। नॉर्मल या डिलक्स दोनों तरह के होटल हैं जिनके लिए आपको अलग अलग चार्ज देना होगा। होटल में रुकने के साथ साथ आपको ब्रेकफास्ट (Breakfast), लंच (Lunch) और डिनर (Dinner) की सुविधा मिलेगी। वहीं घूमने के लिए आपको एसी बस की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।यात्रा में लगेगा इतना शुल्क
इस पैकेज में तीन कैटोगरी रखी गई है। ये तीन कैटोगरी है इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट। अगर आप इकोनॉमी क्लास में दो लोगों या तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो 15,435 रुपये खर्च करने होंगे। स्टैंडर्ड में इसकी कीमत 24, 735 रुपये है। कम्फर्ट में आपको इसके लिए 32,480 रुपये देने होंगे।
