यात्रा

IRCTC Tour Package : मालदीव छोड़ बनाएं अंडमान घूमने का प्लान, नेचर लवर्स के लिए खास है ये टूर पैकेज

IRCTC Tour Package : यदि आप नेचर लवर हैं और जल्द ही कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको हमारा बताया ये टूर पैकेज एक बार जरूर ट्राई कर लेना चाहिए। जी हां आज हम आपको आईआरसीटीसी का बनाया एक खास टूर पैकेज बताने जा रहे हैं। जो आपको बेहद किफायती दामों में प्रकृति के एकदम करीब ले जाएगा।

Image

irctc tour package

IRCTC Tour Package : प्रकृति के बीच समय बिताना भला किसे पसंद नहीं होता है। वहीं जब बात हो समुद्र के किनारे कुछ शानदार पल व्यतीत करने की तो भला बात ही क्या है। जी हां नेचर लवर्स को लिए कुछ जगहों पर घूमना काफी ज्यादा पसंद आता हैं। यदि आप नेचर लवर हैं और जल्द ही कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको हमारा बताया ये टूर पैकेज एक बार जरूर ट्राई कर लेना चाहिए। जी हां आज हम आपको अंडमान-निकोबार घूमने के लिए खास तैयार किए गए एक टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज की डिटेल्स...

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

अंडमान-निकोबार घूमने के लिए खास तौर पर तैयार किए गए इस टूर पैकेज का नाम पारिवारिक अंडमान हॉलिडे गोल्ड (FAMILY ANDAMAN HOLIDAY GOLD) है। जिसका कोड EHH 96 रखा गया है। इस टूर पैकेज से आपको 3 जगहों (पोर्ट ब्लेयर - हैवलॉक - नील) पर घुमाया जाएगा। यह ट्रिप 5 रात और 6 दिन का होगा। जिसमें घूमने-फिरने से लेकर रहने खाने तक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कितना होगा खर्चा?

इस पैकेज के सफर को 2 श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जिन्हें स्टैंडर्ड और कंफर्ट नाम दिया गया है। स्टैंडर्ड श्रेणी से सफर करने के लिए आपको अकेले 48255 रुपए, दो लोगों के साथ 30600 रुपए और तीन लोगों के साथ 26920 रुपए देने होंगे। वहीं यदि आप कंफर्ट श्रेणी में सफर करते हैं, तो आपको क्रमश: 60825, 35000, 31725 रुपए का खर्चा करना होगा। इस पैकेज की बुकिंग के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage पर जाकर कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article