यात्रा

गोवर्धन पर नहीं बन पा रहा मथुरा-वृंदावन घूमने का प्लान तो देखें जयपुर के ये खास मंदिर

Famous Temples of Lord Krishana In Jaipur : दिवाली के बाद आने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व कल यानी 22 अक्टूबर के दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। यदि आप मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में भीड़ के चलते दर्शन करने का प्लान नहीं बना रहे हैं। तो आपको जयपुर के ये खास मंदिर जरूर देखने चाहिए।

Image

Govind dev ji mandir Jaipur

Famous Temples of Lord Krishana In Jaipur : गोवर्धन पूजा और दीपावली के आसपास हजारों श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन की यात्रा और गोवर्धन परिक्रमा प्लान बनाते हैं। वहीं बात करें गोवर्धन पूजा की तो इस पूजा का मथुरा-वृंदावन में खास महत्व है। लेकिन इस बार किसी वजह से आपका गोवर्धन दर्शन का प्लान नहीं बन पा रहा है, तो कोई बात नहीं। क्योंकि आज हम आपको जयपुर के कुछ ऐसे भव्य मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां भगवान श्रीकृष्ण की महिमा और गोवर्धन पूजा का अद्भुत माहौल देखने को मिलता है। इन मंदिरों का दर्शन कर आपको मथुरा-वृंदावन वाली ही फील आएगी। आइए जानते हैं “पिंक सिटी” जयपुर के उन प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में...

गोविंद देव जी मंदिर

गोविंद देव जी मंदिर जयपुर का सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिर है। यह मंदिर सिटी पैलेस के परिसर में स्थित है। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह मंदिर बेहद खास है। मान्यता है कि इस मंदिर में विराजमान प्रतिमा को वृंदावन से लाया गया था। गोवर्धन पूजा के दिन गोविंद देव जी के मंदिर में भव्य झांकियां, भजन-कीर्तन और आरती होती है।

इस्कॉन मंदिर, मानसरोवर

जयपुर का इस्कॉन मंदिर मानसरोवर नामक स्थान पर स्थित है। यदि आप मथुरा-वृंदावन जैसी दिव्यता महसूस करना चाहते हैं, तो आपको जयपुर के इस्कॉन मंदिर का विजिट एक बार जरूर करना चाहिए। गोवर्धन पूजा के दिन मंदिर में विशेष भोग और भजन संध्या का आयोजन होता है। यहां आकर आपको एक आध्यात्मिक अनुभव की अनुभूति होगी।

राधा गोपीनाथ मंदिर

राधा गोपीनाथ मंदिर पुराने जयपुर क्षेत्र में स्थित है। यह मंदिर जयपुर के प्राचीन मंदिरों में माना जाता है। यहां गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट महोत्सव का आनंद लेने बहुत से लोग पहुंचते हैं। गोवर्धन के दिन राधा गोपीनाथ मंदिर में भगवान को 56 भोग लगाए जाते हैं और जिसे भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित कर दिया जाता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article