यात्रा

IRCTC Tour Package: भक्तिभाव से भरी श्रीलंका रामायण यात्रा, 7 दिन की है ट्रिप, जानें खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: किफायती दाम में श्रीलंका के पवित्र स्थलों की एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकलने को तैयार हो जाइए। कोलंबो के रंगीन शहर से लेकर नुवारा एलिया की धुंधली पहाड़ियों तक, भगवान राम की प्राचीन और दिव्य कथा में डूबने का आपके पास सुनहरा मौका है। पैकेज के बारे में जानकर फटाफट से बुकिंग कर सकते हैं।

Image

sri lanka tour package (photo: canva)

IRCTC Tour Package: पवित्र मंदिरों, शांत मठों और खूबसूरत प्राकृतिक जगहों का अनुभव करने का सुनहरा मौका है। किफायती दाम में आपके पास श्रीलंका घूमने का मौका है जहां हर स्थान किसी ना किसी पौराणिक घटना से जुड़ा है। आईआरसीटीसी टूर पैकेज के साथ यात्रा के हर पड़ाव पर इतिहास, पौराणिक कथाओं और आध्यात्मिक महत्व से रूबरू होने का बेहतरीन मौका है। 'SRI LANKA RAMAYANA YATRA' नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया गया है।

मन्नावरी मंदिर जाएं (जहां भगवान राम ने पहला शिवलिंग स्थापित किया था), मुनीश्वरम मंदिर जाएं (जो भगवान राम की कथा से जुड़ा हुआ है)। सिगिरिया फोर्ट्रेस साइट, डंबुला कीव टेम्पल, थिरु कोनेश्वरम मंदिर (पवित्र शिव मंदिर), शांकरी देवी मंदिर (18 शक्तिपीठों में से एक), कनिया हॉट स्प्रिंग्स (प्राकृतिक गर्म पानी के झरने) और श्री लक्ष्मी नारायण पेरुमल मंदिर की अद्भुत यात्रा इस टूर पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 10 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर हवाई अड्डे से 10:10 बजे प्रस्थान। 11:15 बजे चेन्नई आगमन। अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल पर चेक-इन के बाद 15:55 बजे बंदरनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए फ्लाइट नंबर UL-128 में सवार होना है। 17:20 बजे कोलंबो आगमन हो जाएगा।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 95,600 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 68,900 रुपए और 68,450 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 51,250 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड SEO16 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-9003140655, 08287932082 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article