यात्रा

IRCTC Tour Package: आगरा की गलियों में गुज़ार आएं प्यारा समय, देखें एक दिन के आगरा टूर वाला शानदार पैकेज

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jun 29, 2023, 08:02 PM IST

IRCTC Agra tour package (आईआरसीटीसी टूर पैकेज आगरा): हल्की बारिश वाले इस प्यारे मौसम में घूमने-फिरने का प्लान तो झटपट बना ही लेना चाहिए। बेशक इस वीकेंड आप भी कोई एक दिन वाली ट्रिप पर जाकर खूब एन्जॉय कर सकते हैं। एक दिन की बेहतरीन ट्रिप के लिए देखें आईआरसीटीसी के आगरा टूर पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

Image

Irctc tour package agra taj mahal weekend trip places to visit near Delhi

IRCTC Agra Taj Mahal tour package (आईआरसीटीसी टूर पैकेज आगरा): भारतीय रेलवे अक्सर ही यात्रियों के लिए घूमने-फिरने के बेहतरीन मौके (IRCTC Tour package) लेकर आता ही रहता है। कभी देश तो कभी विदेश की बेहद शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स (Travel) की सैर करवाने वाले आईआरसीटीसी (IRCTC) के साथ आप वीकेंड वाली एक दिन की ट्रिप का भी मज़ा ले सकते हैं। तो दिल्ली (Delhi) के आस पास रहने वाले लोगों को अगर एक दिन के समय में आगरा (Agra) की गलियों में बेहतरीन समय बिताने का मन है, तो रेलवेज का ये टूर पैकेज (Agra Tourism) मानो आप ही के लिए बना हो। देखें एक दिन वाले सस्ते, सुंदर टूर पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी।

IRCTC आगरा टूर पैकेज की मुख्य बातें

पैकेज का नाम - आगरा फुल डे टूर (बिना गाइड के)

पैकेज का कोड - NLH55

घूमने की जगह - आगरा, फतेहपुर सिकरी

समय सीमा - एक दिन

यात्रा का माध्यम - कार

IRCTC आगरा टूर पैकेज Start Date

एक दिन की शानदार आगरा यात्रा करवाने वाले इस शानदार टूर पैकेज की अगली तारीख 4 जुलाई 2023 को आनी है। सावन की शुरूआत के साथ आप एक दिन वाले बढ़िया टूर पर निकल सकते हैं। आगरा यात्रा वाले इस पैकेज से जुड़ी और खास बात ये है कि, अगर आपके लिए 4 जुलाई की तारीख सटीक नहीं बैठ पा रही है। तो आप शुक्रवार छोड़ हफ्ते के बाकी सभी दिनों में इस टूर का लुत्फ उठा सकते हैं। जिसमें आपको कम कीमत में बहुत ही मजेदार चीज़ों का अनुभव करने का मौका मिलेगा।

IRCTC आगरा टूर पैकेज Destinations Covered

भारतीय रेलवेज के एक दिन वाला आगरा टूर पैकेज की शुरूआत आने वाली 4 जुलाई से होगी। सफर की शुरूआत सभी यात्रियों को आगरा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या बताई गई होटल से पिक करने से होगी और उसी के बाद सभी यात्रियों को कार के माध्यम से पूरा दिन आगरा और उसके मुख्य आकर्षण स्थलों पर घुमाया जाएगा। इस एक दिन के टूर पैकेज में आपको आगरा फोर्ट, ताज महल और फतेहपुर सिकरी की शानदार सैर करवाई जाएगी।

खर्च कितना होगा?

गाड़ी और यात्री संख्या के अनुसार

क्लासइंडिगो, डिजायर, एटिऑस (1-3 लोग)इन्नोवा (4-6 लोग)टैम्पो ट्रेवलर (7-12 लोग)
कम्फर्ट2700 रुपये3600 रुपये7000 रुपये

उपलब्ध सुविधाएं

एक दिन वाले इस टूर पैकेज के साथ यात्रियों को पूरे सफर के लिए शानदार AC वाली गाड़ी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही पिकअप और ड्रॉप करने के लिए भी गाड़ी मिलेगी। इस बात का ध्यान रखे कि, पैकेज में किसी प्रकार के लंच, ब्रेकफास्ट या डिनर की सुविधा शामिल नहीं की जाएगी। वहीं किसी भी दार्शनिक स्थल की फीस भी यात्रियों को खुद ही देनी होगी।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article