IRCTC Package: हरी-भरी वादियां, चाय के बागान, शांत बैकवॉटर और ठंडी हवाएं केरल (Kerala tourism) की पहचान है। अगर आप कम बजट में शानदार रोमांच की तलाश में हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए बेहद खास होने वाला है। आईआरसीटीसी ने- 'KERALAM LUSH GREEN HILLS' नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 4 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है। 18 मई 2026 को एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या कोचिन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आपको मुन्नार के लिए रवाना किया जाएगा। रास्ते में खूबसूरत पहाड़, झरने और हरियाली आपका मन खुश कर देंगे। मुन्नार पहुंचकर एराविकुलम नेशनल पार्क, मट्टुपेट्टी डैम और इको पॉइंट घूमने का मौका मिलेगा। शाम को आप मुन्नार मार्केट में शॉपिंग और घूमने का मजा ले सकते हैं। रात को होटल में आरामदायक ठहराव होगा।
दूसरा दिन- मुन्नार से थेक्कडी
सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट करें और टी म्यूजियम देखें, जहां आपको चाय बनाने की पूरी प्रक्रिया जानने को मिलेगी। इसके बाद थेक्कडी के लिए रवाना होंगे। थेक्कडी पहुंचकर होटल में चेक-इन करें और बाकी समय आराम या आसपास घूमने में बिता सकते हैं। रात को होटल में ठहराव होगा।
तीसरा दिन- थेक्कडी से कुमारकोम/अलेप्पी
सुबह पेरियार वाइल्डलाइफ सेंचुरी की झील में बोट राइड का मजा लें। यहां आपको जंगल और वन्यजीवों का शानदार अनुभव मिलेगा। इसके बाद नाश्ता करके होटल से चेकआउट करें और कुमारकोम या अलेप्पी के लिए रवाना हों। पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करें। शाम को आप बैकवॉटर के खूबसूरत नजारों के बीच आराम कर सकते हैं। रात होटल में बिताई जाएगी।
चौथा दिन- कुमारकोम/अलेप्पी से कोचिन
सुबह होटल से चेकआउट करके कोचिन के लिए रवाना होंगे। यहां डच पैलेस, यहूदी सिनेगॉग, सेंट फ्रांसिस चर्च और सांता क्रूज बेसिलिका चर्च जैसी मशहूर जगहें देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद आप लुलु मॉल में शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं। शाम को आपको एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या कोचिन एयरपोर्ट ड्रॉप कर दिया जाएगा। यहीं पर आपका शानदार केरल टूर खत्म होगा।
अगर आप सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप करते हैं तो इसके लिए आपको 36,180 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 18,510 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 14,460 रुपए रखा गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 6,500 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड- SEH048 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों- 8287932024,828793117 पर संपर्क कर सकते हैं।
