IRCTC Tour package 2026: अगर आप एक ऐसी यात्रा की तलाश में हैं जिसमें धर्म, आस्था और भारत की सांस्कृतिक विरासत सब एक साथ देखने को मिले, तो यह स्पेशल टूर पैकेज आपके लिए ही है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद शानदार पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से आपको पुरी, कामाख्या, बैद्यनाथ धाम की यात्रा करवाई जाएगी। 12 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसकी शुरुआत 25 जून 2026 को पुणे से होगी।
इस यात्रा में देश के कुछ सबसे बड़े और प्रसिद्ध तीर्थस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा के दौरान यात्री जगन्नाथ मंदिर (पुरी), कामाख्या मंदिर (गुवाहाटी), बैद्यनाथ धाम, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) और राम जन्मभूमि मंदिर (अयोध्या) जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कर पाएंगे। ये सभी जगहें भारत की धार्मिक आस्था और परंपरा का बहुत बड़ा हिस्सा हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
इस पूरे पैकेज की शुरुआत सिर्फ ₹22,770 प्रति व्यक्ति से है, जो इसे काफी किफायती और सुविधाजनक बनाता है। यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए ट्रेन में अलग-अलग श्रेणियों का विकल्प भी दिया गया है। यात्री अपनी सुविधा और बजट के अनुसार कोई भी कैटेगरी चुन सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें पुणे से लेकर नागपुर तक कई प्रमुख स्टेशनों पर चढ़ने और उतरने की सुविधा भी दी गई है, जिससे लोगों को अपनी लोकेशन के हिसाब से यात्रा शुरू करना आसान हो जाता है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
2AC, 3AC एवं नॉन-एसी स्लीपर में आरामदायक रेल यात्रा आपको करवाई जाएगी। बजट होटलों में आपके ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है। यात्रा के दौरान शुद्ध शाकाहारी भोजन आपको मिलेगा। सम्पूर्ण यात्रा में बीमा सुविधा आपको मिलेगी। IRCTC का अनुभवी टूर मैनेजर यात्रा के दौरान आपकी मदद के लिए साथ रहेगा।
सिर्फ इतना होगा खर्चा
खर्चे की बात करें तो इकोनॉमी क्लास (स्लीपर) में प्रति व्यक्ति किराया ₹22,770 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा स्टैंडर्ड क्लास (3AC)- ₹39,620 वहीं कम्फर्ट क्लास (2AC): ₹52,860 में इतने रुपए देने होंगे। बुकिंग IRCTC Tourism Portal पर प्रारंभ हो चुकी है। मोबाइल एप्प के माध्यम से या फिर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।
