यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी लेकर आया खास पैकेज, 6 दिनों में करें इन जगहों की सैर, ना के बराबर है खर्चा

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने पर्यटकों के लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। लॉन्च किए गए पैकेज के तहत आप त्रिवेंद्रम, मुन्नार और कोच्चि की यात्रा कर सकेंगे। इस पैकेज से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी को डिटेल में जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package 2025

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Wings of Jatayu with Houseboat नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। त्रिवेंद्रम, मुन्नार और कोच्चि के प्रमुख आकर्षण स्थलों की आपको सैर करवाई जाएगी। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए ही डिजाइन किया गया है। सोलो ट्रिप लवर्स भी इस पैकेज का फायदा उठा सकते हैं।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 7 मई 2025 को त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट/त्रिवेंद्रम रेलवे स्टेशन/कोचुवेली रेलवे स्टेशन से पिक-अप की सुविधा आपके लिए रहेगी। इन स्थानों पर पहुंचने के बाद आपकी यात्रा शुरू होगी। अजीमाला शिव प्रतिमा, कोवलम समुद्र तट, पद्मनाभस्वामी मंदिर, जटायु अर्थ सेंटर, कुमारकोम, पुनर्जनी में सांस्कृतिक शो, एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, मट्टुपेट्टी बांध, इको पिंट और कुंडला बांध झील की यात्रा आपको करवाई जाएगी।

खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल कर रहे हैं तो ये पैकेज आपको 57,075 रुपए में पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 29,695 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 22,490 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 8,870 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SEH050 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 0484 - 2382991/8287932117, 8287932117, 8287932024 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article