IRCTC Thailand Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए Treasures of Thailand Ex - Hyderabad नाम से नया और बेहद आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत कम खर्चे में आप थाईलैंड के प्रमुख आकर्षणों की यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। बैंकॉक और पटाया में अल्काजर शो, कोरल आइलैंड टूर, सफारी वर्ल्ड टूर, मरीन पार्क, वाट ट्रिमिट की यात्रा आपको करवाई जाएगी।
4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 24 अप्रैल 2025 को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैदराबाद से 00:45 बजे उड़ान भरना होगा। 06:05 बजे बैंकॉक हवाई अड्डे पर आगमन होगा। हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निकास द्वार पर आईआरसीटीसी के स्थानीय प्रतिनिधि द्वारा स्वागत किया जाएगा।
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खाने-पीने की आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ब्रेकफास्ट, डिनर और लंच का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 54,600 का पड़ेगा।
डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 47,580 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर उनकी मोबाइल ऐप पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SHO12 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287932228, 8287932229, 9281030733, 040-27702407 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
