IRCTC Tour package: इस बार आपके कम बजट में विदेश घूमने की इच्छा पूरी होने वाली है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड के प्रमुख शहरों बैंकॉक और पटाया घूमने का मौका मिल रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, सोलो ट्रिप पर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी ये पैकेज खास रहने वाला है।
3 स्टार होटल में आपके रुकने का इंतजाम किया गया है जिसका खर्चा पैकेज में ही शामिल होगा। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा भी इसी पैकेज में शामिल है आपको अलग से रहने और खाने पर एक भी पैसा नहीं खर्च करना है। स्थानीय टूर गाइड की सेवा भी आपको इसी पैकेज में मिलेगी। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज है। 23 मई 2025 को सुबह 08:30 बजे कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बैंकॉक के लिए उड़ान भरी जाएगी।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 54,700 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया ₹ 47,800 तय किया गया है। बच्चों के लिए किराया ₹ 45,800 है। ऐसे में डबल और ट्रिपल शेयरिंग में परिवार के साथ कम पैसों में आप इस पैकेज का लाभ उठाने के बारे में विचार कर सकते हैं।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595904072, 9836918754, 9735472614 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
