IRCTC Tour package 2025
IRCTC Tour Package 2025: विदेश ट्रिप का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Scenic Bhutan ex Bengaluru नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। कुएनसेलफोडरंग बुद्ध प्वाइंट (दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमाओं में से एक) हिंदू मंदिर, राष्ट्रीय स्मारक चोर्टेन, वागडी त्से लखानाग (40 मिनट की छोटी पैदल यात्रा) का बाहरी दृश्य। ननरी, बीबीएस टॉवर, मोथिथांग चिड़ियाघर, राष्ट्रीय पुस्तकालय, शताब्दी किसान बाजार (हस्तशिल्प उत्पाद और स्थानीय उत्पाद यहां मिल सकते हैं) का मजेदार टूर इस पैकेज में शामिल है।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 22 जून 2025 को फ्लाइट नंबर IX-1572 द्वारा 21.55 बजे बेंगलुरु हवाई अड्डे से प्रस्थान किया जाएगा। पर्यटकों को उड़ान के निर्धारित प्रस्थान से कम से कम 02 घंटे पहले केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे, बेंगलुरु पर रिपोर्ट करना होगा।
इस पैकेज के तहत 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्चा करने की जरूरत नहीं है। पारो हवाई अड्डे से एक पेशेवर और मैत्रीपूर्ण अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड आपकी मदद के लिए उपलब्ध रहेगा।
खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये पैकेज आपको 96,500 रुपए का पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹79,500, ₹79,100 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹79,100 है।
पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SBO14 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर या इन नंबरों 080 - 22960013, 8595931292 पर संपर्क कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। यात्रा (Travel News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।