यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: कम बजट में करें माता रानी के दर्शन, बंपर ऑफर का उठाएं फायदा

IRCTC tour package 2025: आईआरसीटीसी ने बेहद आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC tour package (photo:canva)

IRCTC Tour Package: श्री माता वैष्णो देवी जी का पवित्र तीर्थस्थल सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है। माता वैष्णो देवी के पवित्र तीर्थस्थल की यात्रा माता के आह्वान से शुरू होती है जो आपको पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर सकती है। श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने MataRani Darshan with Patnitop नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको माता वैष्णो देवी के दर्शन के अलावा जम्मू और कश्मीर में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन पटनीटॉप की भी यात्रा करवाई जाएगी।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 26 अगस्त 2025 को ट्रेन नंबर12331/ हिमगिरी एक्सप्रेस हावड़ा रेलवे स्टेशन से 23:55 बजे प्रस्थान किया जाएगा। दोपहर 13:00 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचें और कार द्वारा कटरा पहुंचें ।आगमन पर होटल में चेक-इन करें और आगे की यात्रा के लिए तैयार हो जाएं। गौर करने वाली बात ये है कि 26 अगस्त के अलावा आप आने वाले किसी भी मंगलवार के लिए इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 31350 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 18650 और 15550 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 8550 है।

इस पैकेज का कोड EHR126 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8595936690, 8100829002, 7003125135 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article