यात्रा

IRCTC Tour Package: महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थल की करें सैर, 4 दिन का है टूर पैकेज, इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके और परिवार के लिए बेहद किफायती रेल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर करवाई जाएगी। आरामदायक रेल यात्रा के साथ परिवार के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। पैकेज से जुड़ी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Rail Tour Package: आईआरसीटीसी ने Marvels of Maharashtra नाम से नया और बेहद आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ यात्रा करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत ट्रेन द्वारा यात्रा का पर्यटक लुत्फ उठा सकेंगे। एलोरा गुफाएं, ग्रिशनेश्वर मंदिर, बीबी-का-मकबरा जैसे खूबसूरत स्थलों का आप दीदार कर सकेंगे।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 21 मार्च 2025 को ट्रेन संख्या 17064 (अजंता एक्सप्रेस) द्वारा काचीगुडा रेलवे स्टेशन से 18:40 बजे प्रस्थान किया जाएगा। रात्रिकालीन रेल यात्रा होगी। गौर करने वाली बात ये है कि आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

1 रात होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। सिर्फ ब्रेकफास्ट का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। खर्चे की बात करें तो स्टेंडर्ड कैटगरी में अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको 21630 का पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति खर्चा 11260 और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 8640 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 7210 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर उनकी मोबाइल ऐप पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SHR105 है। बुकिंग से रिलेटेड ज्यादा जानकारी के लिए 8287932229 / 9281030734 / 9701360701 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article