यात्रा

IRCTC Tour Package: सिंगापुर और मलेशिया की डबल डिलाइट ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मलेशिया के साथ सिंगापुर घूमने का भी मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: बड़े शहरों, पहाड़ों, जंगलों और बीचों का बेहतरीन मिश्रण अगर आपको एकसाथ देखना है तो मलेशिया की यात्रा आपका इंतजार कर रही है। इसके साथ ही आपके पास साफ-सुथरे वातावरण, उच्च तकनीकी विकास और शानदार पर्यटन आकर्षणों के लिए फेमस मलेशिया घूमने का भी मौका है। आईआरसीटीसी ने 'MAGICAL MALAYSIA WITH SINGAPORE SENSATION EX. HYDERABAD' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। यात्रा के दौरान आप मलेशिया और सिंगापुर के प्रमुख आकर्षणों के दीदार कर पाएंगे। गार्डनस बाय दा बे (सुपरट्रीज़ और क्लाउड फॉरेस्ट डोम) से लेकर पेनांग तक की यात्रा आपको इस पैकेज के तहत करवाई जाएगी।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 11 दिसंबर 2025 को शाम 7:30 बजे राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें, मिलें और आवश्यक हवाई अड्डा औपचारिकताएं पूरी करें। हैदराबाद से रात 11:10 बजे उड़ान भरी जानी है। 08:10 बजे कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर आप पहुंच जाएंगे।

संपूर्ण यात्रा अवधि के दौरान मलेशिया और सिंगापुर में स्थानीय टूर गाइड की सेवा आपको मिलेगी। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 1,56,900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 1,29,250 और 1,29,000 रुपए तय किया गया है। 2 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 1,25,750 रुपए है।

इस पैकेज का कोड SHO1 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287932229, 8287932228, 9281030733 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article