यात्रा

IRCTC Tour Package: अंडमान फैमिली ट्रिप का सुनहरा मौका, समंदर की लहरों के साथ बिताएं खास पल

IRCTC tour package 2025: परिवार के साथ अगर आप ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान व निकोबार द्वीप समूह घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package (photo credit canva)

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ घूमने के लिए अगर आप किसी शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने FAMILY ANDAMAN HOLIDAY GOLD नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को स्पेशली परिवार के साथ घूमने के लिए डिजाइन किया गया है जिसके तहत आपको अंडमान व निकोबार द्वीप समूह घूमने का मौका मिल रहा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी दुर्गमता के कारण सदियों से रहस्य में डूबे रहा है। सुंदरता का प्रतीक अंडमान व निकोबार द्वीप समूह प्राकृतिक और मनोरम दृश्यों से भरपूर एक परिदृश्य प्रस्तुत करता है। ये द्वीप बंगाल की खाड़ी में पन्ने की तरह चमकता है। इन द्वीपों को घने जंगल, असंख्य विदेशी फूल और तमाम पक्षी एक अत्यंत काव्यात्मक और रोमांटिक माहौल में बदल देते हैं।

यहां आदिवासी ढोल की थाप शांति को झंकृत करती है और रंगीन मछलियां क्रिस्टल के साफ पानी में अपना रास्ता बनाते हुए आपको साफ दिख जाएंगी। सुंदरता में विचित्रता का यह समावेश आपका दिल जीत लेगा। बड़े और छोटे, आबाद और निर्जन, कुल 572 द्वीप, टापू और चट्टानों का ये समूह है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 30 अगस्त 2025 को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर आपको आना होगा फिर वहां आपको आईआरसीटीसी का स्थानीय प्रतिनिधि मिल जाएगा जो आगे का प्रोग्राम आपको समझा देगा। कॉर्बिन्स कोव बीच, सेलुलर जेल की यात्रा भी इस टूर पैकेज में शामिल है।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 48400 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 28900 और 25750 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 16900 रुपए है।

इस पैकेज का कोड EHH96 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8595904080, 8595904074, 9031340025 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article