यात्रा

IRCTC Tour Package: घूम आएं विदेश, 50 हजार से कम होगा खर्चा, 6 दिन की है ट्रिप

IRCTC Tour package: कम बजट में विदेश घूमने का सपना अब आपका पूरे होने वाला है क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में तमाम तरीके की सुविधाएं मिल रही हैं जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Chandigarh To Nepal Flight Package नाम से बेहद ही किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको नेपाल के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करवाए जाएंगे। पशुपतिनाथ मंदिर, बौधनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, बुधनीलकंठ, मनोकामना मंदिर, सुरंगकोट, बिन्ह्यबासिनी मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा जैसे आकर्षक पर्यटन स्थलों की यात्रा पैकेज में शामिल की गई है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 26 मई 2025 को सुबह 4 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 34A स्थित पिकाडिली सिनेमा (पिकाडिली स्क्वायर मॉल) से आपको पिकअप किया जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट के लिए टेम्पो ट्रैवलर से आपको ले जाया जाएगा। 10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर इमिग्रेशन औपचारिकताओं के बाद, निर्धारित समय के अनुसार दिल्ली से फ्लाइट काठमांडू के लिए उड़ान भरेगी।

3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की जाएगी। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। पूरे दौरे के दौरान काठमांडू से स्थानीय टूर गाइड की सेवा उपलब्ध रहेगी। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 40985 में पड़ेगा।

डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 39755, 39010 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 34105 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड NCO03 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 7888696843 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article