यात्रा

IRCTC Tour Package: सोलो ट्रिप पर निकलें विदेश, 6 दिन का है टूर पैकेज, जानें खर्चा

IRCTC Tour Package: आजकल सोलो ट्रैवलिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी सोलो ट्रिप पर विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत कम बजट में आपको विदेश घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: बहुत से लोग सोचते हैं कि विदेश यात्रा महंगी होती है। जबकि सच यह है कि कुछ देश ऐसे हैं जहां आप कम बजट में शानदार अनुभव ले सकते हैं। अगर आप किफायती इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं जहां आराम से घूम सकें तो ये पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'CHRISTMAS SPECIAL MYSTICAL NEPAL WITH GALA DINNER EX MUMBAI' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कम बजट में नेपाल घूमने का मौका मिल रहा है। सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये पैकेज खास रहने वाला है वहीं ग्रुप में यात्रा करने का भी आप प्लान कर सकते हैं।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 दिसंबर 2025 को मुंबई से काठमांडू के लिए आपको फ्लाइट पकड़नी होगी। काठमांडू हवाई अड्डे पर आगमन के बाद रास्ते में बौद्धनाथ स्तूप के दर्शन (यदि समय हो) भी करने का मौका होगा। काठमांडू में ही रात्रि विश्राम है इसके बाद पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, स्वयंभूनाथ स्तूप के दर्शन भी आपकी यात्रा में शामिल होंगे।

3 स्टार होटल में आपके रहने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 59,400 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 51,400 और 11170 रुपए तय किया गया है। 4 से 10 साल तक के बच्चों के लिए किराया- 45,600 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड WMO018 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां- 8287931886, sweta5601@irctc.com संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article