यात्रा

खूबसूरत समुद्र तट के दीदार का सुनहरा मौका, 4165 रुपए में ऐसे घूम आओ Vizag, रहने-खाने की नो टेंशन

IRCTC tour package: शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर अगर आप शांति में कुछ टाइम समुद्र तट के किनारे स्पेंड करना चाहते हैं तो फिर आपके लिए सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी लेकर आया है नया पैकेज जिसके तहत आप आंध्र प्रदेश के इस सुंदर शहर को एक्सप्लोर कर सकेंगे और अपनी टूर डायरी में एक और खूबसूरत जगह शामिल कर पाएंगे।

Image

IRCTC tour package 2024

IRCTC tour package: विशाखापट्टनम जिसे Vizag के नाम से भी जाना जाता है, आंध्र प्रदेश के केंद्र में सबसे पुराने बंदरगाह प्रतिष्ठानों में से एक है। ऐसे में अगर आप शांत परिदृश्य और सुरम्य समुद्र तट देखने के इच्छुक हैं तो IRCTC आपके लिए लेकर आया है ऐसा शानदार पैकेज जिसके तहत आप बेहद कम दम में इस शहर की खूबसूरती को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Vizag Bliss के नाम से भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने इस पैकेजो को लॉन्च किया है। 26 सितंबर 2024 को शुरू होने वाली इस जर्नी में विशाखापत्तनम और सिंहाचलम को कवर किया जाएगा। 1 रात और 2 दिन के इस पैकेज में पहले दिन विशाखापट्टनम हवाई अड्डे/रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड पर आगमन के बाद आपको पिक किया जाएगा।

कैब के द्वारा होटल में चेक-इन। दोपहर के भोजन तक आप होटल में आराम करें जिसके बाद थोटलाकोंडा बौद्ध परिसर, कैलाश गिरी और रुशिकोंडा समुद्र तट की यात्रा के लिए आपको ले जाया जाएगा। शाम को वापस होटल में आपको लाया जाएगा जहां विशाखापट्टनम में ही रात्रिभोज और रात्रि विश्राम का इंतजाम होगा।

दूसरे दिन नाश्ते के बाद, होटल से चेकआउट होगा। फिर सिंहाचलम के लिए आपकी गाड़ी आगे बढ़ेगी। सिंहाचलम का दौरा करने के बाद, विशाखापट्टनम वापस आपको लाया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद आपकी वापसी यात्रा के लिए आपको विशाखापट्टनम हवाई अड्डे/रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड पर उतार दिया जाएगा।

इस पैकेज का कोड SCBH12 है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 4165 रुपए पड़ेगा। दो लोगों के लिए किराया 5740 प्रति व्यक्ति होगा वहीं अगर आपका सोलो ट्रैवल करने का मन है फिर आपको इस पैकेज के लिए 10475 रुपए देने होंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article