यात्रा

IRCTC Tour Package 2024: कोच्चि से लेकर मुन्नार तक, 7 दिन के टूर पैकेज के लिए देनी होगी इतनी कीमत

IRCTC Mesmerizing Kerala: 1 अक्टूबर से इस शानदार पैकेज की शुरुआत हो रही है जिसके तहत आपको केरल में घुमाया जाएगा। इस पैकेज में तमाम सुविधाएं मिल रही हैं। इस पैकेज के लिए बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस पैकेज का कोड SEH047 है।

Image

IRCTC TOUR package

IRCTC TOUR package 2024: शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर अगर आप कुछ टाइम शांति से स्पेंड करना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर खास होने वाली है। दरअसल, लोग ट्रैवल तो करना चाहते हैं लेकिन, उसको लेकर प्लान करना काफी ज्यादा थका देने वाला प्रोसेस होता है ऐसे में आपकी इस परेशानी को आईआरसीटीसी दूर कर रही है। IRCTC लेकर आया है 7 दिन और 6 रात का शानदार टूर पैकेज जिसके तहत आप मुन्नार, थेक्कडी, अलेप्पी, त्रिवेन्द्रम और कोच्चि की यात्रा कर सकेंगे।

MESMERIZING KERALA नाम से इस पैकेज की शुरुआत 1 अक्टूबर से हो रही है जिसमें आपको केरल में 7 उत्साहजनक दिनों के साथ घुमाया जाएगा। मुन्नार में विशाल चाय के बागान का अन्वेषण करना आपकी यात्रा को और सुखद बना सकता है। इस पैकेज का कोड SEH047 है।

पहले दिन के प्लान के अनुसार एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या कोच्चि हवाई अड्डे तक आपको खुद आना होगा इसके बाद कैब के द्वारा आपको पिकअप किया जाएगा और होटल ले जाया जाएगा। शाम को मरीन ड्राइव पर यात्रा और मेजदार नौकायान करें और फिर रात भर कोच्चि के होटल में रुकें। इसके बाद आगे के दिनों के बारे में डिटेल में आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं।

अगर आप अकेले इस पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको 66,870 रुपए देने होंगे। दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति किराया 34,455 रुपए वहीं तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति किराया घटकर 26,930 रुपए हा जाता है। इस पैकेज में AC कैब से आपको घुमाना, रुम रेंट और सुबह के नाश्ते के खर्चे को शामिल किया गया है। टिकट बुक करने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। वहीं ज्यादा जानकारी के लिए मार्केटिंग कॉर्डिनेटर श्री रंजीत आर नाथ- मोबाइल: +91-8287931959 या फिर श्री क्लिपसन पोंसेका मोबाइल - 8287932117 को फोन कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article