यात्रा

Within 100 Kms: भूल जाओगे मालदीव-गोवा, घूम आओ बरेली से सिर्फ 2 घंटे दूर बसी जन्नत जैसी जगह

Bareilly Travel Guide: शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर नदी किनारे बोटिंग हाउस में अगर आप रहने के इच्छुक हों तो बरेली के बेहद पास बसे इस जगह की सैर करना बिल्कुल भी मत भूलें। यहां पर आप 1500 से 2000 हजार के खर्च में किसी हॉलीवुड फिल्म की तरह ट्री हाउस में भी वक्त गुजार सकते हैं।

Image

Best Weekend Getaways in Bareilly

Tourist Places Near Bareilly: शहर के शोर-शराबे से दूर अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां आप फटाफट पहुंच भी जाएं और शांति के 2 पल भी बिता सकें तो ये लेख आपके लिए ही है। विद इन 100 kms की अपनी इस सीरीज में आज हम आपको बताएंग बरेली के पास मौजूद ऐसी जगह के बारे में जिसके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं और जहां जाकर आपको प्रकृति की गोद में कुछ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।

चूका बीच: हम बात कर रहे हैं बरेली से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर बसे चूका बीच के बारे में जहां ना के बराबर भीड़ देखने को मिलती है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में चूका बीच ऐसा टूरिस्ट स्पॉट है जहां आपको शांति और सुकून के साथ ही मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे भी देखने को मिल जाएंगे।

chuka beach

chuka beach

शांत और मनोरम स्थान: जंगल और जलाशय के आसपास स्थित होने के चलते ये जगह बेहद ही शांत और मनोरम है। यहां आप टाइगर रिजर्व के आसपास वन्य जीवन को महसूस करने के लिए जंगल की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर बेहद ही कम पैसों में ट्री हाउस में वक्त गुजार सकते हैं।

प्रमुख आकर्षण: चूका का शांत और मन को मोह लेने वाला हरा-भरा वातावरण किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आकर पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के अलावा बोटिंग हाउस में वक्त गुजारान, नौकायन, पिकनिक और जलाशय के आसपास के खूबसूरत वातावरण के साथ फोटोग्राफी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

Bareilly Travel Guide

Bareilly Travel Guide

कैसे पहुंचे चूका: अगर आप ट्रेन के माध्यम से इस जगह जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि बरेली रेलवे स्टेशन चूका के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन है। यहां से चूका की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है जिसे आप बड़े ही आसानी से टैक्सी या फिर बस के द्वारा तय कर सकते हैं। बरेली से चूका जाने के लिए सड़क मार्ग ही शानदार विकल्प है।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article