IRCTC Thailand Package: भारत समेत दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जो घूमने के लिए बेहद खास है। घूमने के लिए अब भारतीय दूसरे देशों में भी खूब जाने लगे हैं। हनीमून के लिए अब ज्यादातर भारतीय विदेशी देशों में खूब जाने लगे हैं। कई विदेशी देशों में तो कम बजट में बढ़िया ऑप्शंस मिलते हैं। हनीमून के लिए थाईलैंड की गिनती बेस्ट ऑप्शंस में की जाती है, जहां भारतीय भी काफी ज्यादा जाते हैं। अगर आप अगस्त के महीने में शादी करने जा रहे हैं, तो हनीमून के लिए आप थाईलैंड जाने का प्लान बना सकते हैं।
ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह
हनीमून के लिए IRCTC का थाईलैंड पैकेज
आईआरसीटीसी ने अगस्त के महीने में थाईलैंड के लिए कई सारे पैकेज निकाले हैं। आईआरसीटीसी का THRILLING THAILAND EX BHUBANESWAR (SCBO07) नाम का पैकेज हनीमून के लिए बेहद स्पेशल है। 8 रात और 9 दिन का ये हनीमून पैकेज 23 अगस्त को भुवनेश्वर से शुरू होगा। हनीमून के इस पैकेज में आप थाईलैंड की सुंदर-सुंदर घूम पाएंगे, जिनमें पटाया, फुकेत, क्राबी, बैंकॉक शामिल हैं। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा, जिसमें आप भुवनेश्वर से बैंकॉक इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास के टिकट से ट्रैवल करेंगे।

Thailand Package
पटाया, फुकेत, क्राबी, बैंकॉक की घूमेंगे सुंदर-सुंदर जगह
पैकेज में कुल सीटों की संख्या 35 है। इस पैकेज में वीजा ऑन अराइवल शामिल है। पटाया और बैंकॉक के बढ़िया होटल में आपको ठहराया जाएगा। मील प्लान में आपको इसमें दिन के तीनों टाइम का खाना दिया जाएगा। इसके अलावा आपको पटाया, फुकेत, क्राबी, बैंकॉक की कई सारी जगहों में भी घुमाया जाएगा। प्राइवेट गाड़ी से आपको इस पैकेज में साइट सीन और घुमाया जाएगा। पैकेज में आईआरसीटीसी का टूर मैनेजर और अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड भी पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा। 80 साल तक के यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।
www.irctctourism.com से पैकेज की होगी ऑनलाइन बुकिंग
अब आखिर में आते हैं थाईलैंड पैकेज की प्राइस पर। अगर आप इस पैकेज को सिर्फ अपने लिए बुक करना चाहते हैं, तो आपको 1,09,765 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो/तीन लोग इस पैकेज को शेयर कर बुक करते हैं, तो उन्हें प्रति व्यक्ति 88,990 रुपए देने होंगे। 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर इस पैकेज का प्राइस 84,055 रुपए है, वहीं बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर आपको 71,720 रुपए देने होंगे। पैकेज की प्राइस पसंद आने के बाद अगर आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं तो आप तुरंत बुकिंग के लिए ऑनलाइन पर जा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको www.irctctourism.com पर जाना होगा। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर पर जाना होगा।
