IRCTC Sri Lanka Package: भारत के पड़ोसी देशों में से एक श्रीलंका बेहद सुंदर देश है। भारतीय भी घूमने के लिए यहां आना काफी पसंद करते हैं। हर साल यहां काफी संख्या में इंडियंस टूरिस्ट पहुंचे हैं। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो घूमने की खास जगहों में एक है। श्रीलंका भारत के मुकाबले काफी सस्ता है। कम बजट में आप यहां घूमने से लेकर हनीमून तक का प्लान बना सकते हैं। अगर आप मानसून के बाद सितंबर महीने में श्रीलंका घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी के पैकेज से यहां आ सकते हैं।
पैकेज में शामिल है इकोनॉमी क्लास का टिकट
आईआरसीटीसी ने श्रीलंका को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जो एक हफ्ते का है। SRI LANKA -THE EMERALD ISL नाम का ये पैकेज 12 सितंबर को कोलकाता से शुरू होगा। इस पैकेज में आप श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। इस पैकेज में आप कोलकाता से फ्लाइट के जरिए कोलंबो पहुंचेंगे। प्लेन का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा और फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की होगी। 18 सितंबर को वापसी भी कोलंबो से कोलकाता के लिए होगी।

Sri Lanka Package
थ्री स्टार होटल में होगी रहने की व्यवस्था
इस पैकेज में आपको थ्री स्टार होटल में रुकवाया जाएगा। इसके अलावा श्रीलंका का एंट्री वीजा भी इस पैकेज में शामिल है। कोलंबो में आपको एसी बस से घुमाया और साइट सीन कराया जाएगा। खाने की बात करें तो इस पैकेज में आपको तीनों टाइम का खाना मिलेगा, जिसमें लंच आपको रेस्टोरेंस्ट में कराया जाएगा। पैकेज लेने वाले 70 साल तक के सभी यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड कोलंबो से पूरे पैकेज के दौरान साथ में रहेगा।
पैकेज को अकेले बुक करने पर खर्च होंगे 1,00,700 रुपए
आईआरसीटीसी ने इस पैकेज की प्राइस लाख रुपए के करीब रखी है। अगर आप इस पैकेज को सिर्फ एक आदमी के लिए बुक करते हैं तो आपको 1,00,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों की शेयरिंग पर इस पैकेज की प्राइस कम होकर 86,000 रुपए प्रति यात्री है। इसके अलावा अगर तीन लोग शेयरिंग पर इस पैकेज को बुक करते हैं, तो उन्हें 79,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं बच्चों के लिए इस पैकेज की कीमत 64,500 रुपए से 61,700 रुपए के बीच है। श्रीलंका के इस पैकेज को ऑनलाइन बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा, वहीं ऑफलाइन तरीके से पैकेज को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना पड़ेगा।
