IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने LOVELY SEOUL WITH NAMI ISLAND के नाम से नया और बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको साउथ कोरिया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। सियोल की यात्रा पर इस पैकेज में ज्यादा फोकस किया गया है। सियोल साउथ कोरिया की राजधानी और कोरिया गणराज्य का आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र है। निचली हान नदी पर स्थित सियोल नॉर्थ कोरिया से केवल 35 मील की दूरी पर है।
5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज है। 29 जून 2025 को चैन्नई से सियोल के लिए रवानगी होगी। इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचें और अपने होटल में स्थानांतरित होकर चेक इन करें। शाम को आराम के बाद सियोल घूमने के लिए तैयार हो जाएं।
सियोल में 04 रातों के लिए होटल में ठहरना और यात्रा कार्यक्रम के अनुसार भोजन की व्यवस्था की गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹125000 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹99000, 96000 तय किया गया है। बच्चों के लिए किराया ₹78000 है।
इस पैकेज का कोड SMOH2 है जिसकी बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287931977 / 9003140714 इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
