यात्रा

IRCTC Singapore Package: सिंगापुर के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला खास पैकेज, 6 दिन के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

Singapore IRCTC Package: सिंगापुर को लेकर आईआरसीटीसी ने एक खास पैकेज निकाला है, जो अक्टूबर महीने के लिए है। पूरा पैकेज 6 दिन का है। इस पैकेज में थ्री स्टार होटल के साथ यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इस पैकेज की प्राइस 1 लाख के करीब है।

Image

IRCTC Singapore Package: सिंगापुर के लिए आईआरसीटीसी ने निकाला खास पैकेज।

IRCTC Singapore Package: एशिया में घूमने के लिए सिंगापुर एक शानदार देश है। हर साल काफी संख्या में भारतीय इस देश में घूमने के लिए आते हैं। कुछ भारतीय जहां वेकेशन के लिए यहां आते हैं, तो काफी इंडियन न्यूली मैरिड कपल्स यहां हनीमून के लिए पहुंचते हैं। सिंगापुर में घूमने के भी काफी सारे ऑप्शंस हैं। क्वालालंपुर भी सिंगापुर में घूमने के लिए एक शानदार जगह है। अगर आप अक्टबूर भी सिंगापुर आने का प्लान बना रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी का सिंगापुर वाला पैकेज अपने लिए बुक करा सकते हैं।

अक्टूबर में बनाएं सिंगापुर का ट्रैवल प्लान

आईआरसीटीसी के इस सिंगापुर वाले पैकेज का नाम SIZZLING SINGAPORE TOUR EX-KOLKATA (EHO037E) है। ये पैकैज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 22 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से होगी। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है, जिसमें आप कोलकाता से क्वालालंपुर और फिर क्वालालंपुर से सिंगापुर पहुंचेंगे। फ्लाइट का टिकट एयर एशिया की इकोनॉमी क्लास का होगा। बाद में वापसी क्वालालंपुर से कोलकाता के लिए होगी।

Singapore Package

Singapore Package

पैकेज में शामिल है सिंगापुर का वीजा

इस पैकेज में सिंगापुर का वीजा भी शामिल है। वहीं पैकेज में रहने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में होगी, जहां आप 3 रात सिंगापुर और 2 रात क्वालालंपुर में गुजारेंगे। मील प्लान की बात करें तो क्वालालंपुर में आपको तीनों टाइम का खाना मिलेगा। इसके अलावा आपको इस पैकेज में सिंगापुर सिटी का टूर, नाइट सफारी विद ट्राम राइड, गार्डन बाय दे बे, सेंटोसा, क्वालालंपुर सिटी टूर, बट्टू गुफाएं, पुत्रजया टूर कराया जाएगा। इस पैकेज में आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा और साथ में साइट सीन भी कराई जाएगी। 60 साल तक के यात्रियों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। सिंगापुर एयरपोर्ट से अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड भी साथ में होगा।

पैकेज को अकेले बुक करने पर खर्च होंगे 1,20,700 रुपए

पैकेज के इच्छुक लोग अगर इस पैकेज को बुक कराना चाहते हैं, तो उन्हें पैकेज को सिर्फ अकेले बुक करने के लिए 1,20,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो या तीन लोगों की शेयरिंग में पैकेज की प्राइस 1,01,700 रुपए रखी गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 93,100 रुपए से 81,200 रुपए के बीच है। अगर आपको ये पैकेज पसंद आ रहा है, तो आप इस पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article