IRCTC Singapore-Malaysia Package: देश से बाहर घूमने के लिए सिंगापुर (Singapore) और मलेशिया (Malaysia) बेहतर देश है। हर साल देश के लोग इन देशों में घूमने (Travel) के लिए जाते हैं। अगर आप भी अगले महीने इन दोनों देशों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने इन दोनों देशों को लेकर एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम ENCHANTING SINGAPORE AND MALAYSIA (NDO21) है।
आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप सिंगापुर और मलेशिया घूम पाएंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा। दिल्ली-क्वालालंपुर-सिंगापुर आना-जाना फ्लाइट से होगा। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 4 तारीख यानी 4 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। टूर पैकेज के तहत थ्री स्टार होटल में रहने की व्यवस्था होगी, जिसमें 2 रात क्वालालंपुर और 3 रात सिंगापुर में रहेंगे।
टूर पैकेज में मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
मील प्लान की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलेगा। टूर पैकेज की प्राइस में सिंगापुर और मलेशिया की वीजा फीस भी शामिल है। 70 साल से कम उम्र के लोगों को इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड भी इस टूर पैकेज में मिलेगा।
इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,63,700 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल और ट्रिपल शेयरिंग में 1,34,950 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 1,18,950 रुपए और 2 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 1,03,100 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद आसानी से बुक कर सकते हैं।
