IRCTC Himachal-Chandigarh Package: घूमने (Travel) के लिए चंडीगढ़ (Chandigarh) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) बढ़िया जगह है। लोग देश के कोने-कोने से यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी इसी महीने चंडीगढ़ या हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान (Travel Plan) बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश को लेकर एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) निकाला है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम BLISSFUL HIMANCHAL WITH CHANDIGARH-SHIMLA-KUFRI EX LUCKNOW (NLR030) है।
आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में चंडीगढ़, कुफरी और शिमला घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 24 तारीख को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन और गाड़ी का रहेगा। लखनऊ से चंडीगढ़ तक का सफर ट्रेन और फिर आगे का सफर नॉन एसी वाली गाड़ी से होगा।
इस टूर पैकेज में मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस
इस टूर पैकेज के तहत 2 रात शिमला और 1 रात मोहाली में रुकने की व्यवस्था होगी। मील प्लान की बात करें तो इस टूर पैकेज में 3 ब्रेकफास्ट शामिल है। जीएसटी और ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। अब अगर इस टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो इसमें दो कैटेगरी है। पहली कैटेगरी सेकंड एसी और दूसरी कैटेगरी थर्ड एसी की है।
सेकंड एसी की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 40,470 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 22,545 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 17,640 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 11,550 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 10,810 रुपए खर्च करने होंगे।
इसी तरह थर्ड एसी में सिंगल बुक करने पर आपको 39,270 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 21,340 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 16,440 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 10,350 रुपए और 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 9,605 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद आसानी से बुक कर सकते हैं।
