IRCTC Package For Gangtok, Darjeeling: भारत (India) में एक से बढ़कर एक हिल स्टेशन (Hill Stations) है। पिछले कुछ सालों में लोग हिल स्टेशन पर काफी ज्यादा आ रहे हैं। हिल स्टेशन (Hill Station) का मौसम यहां आने वाले लोगों का दिल जीत लेता है। अगर आप अगले महीने हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने हिल स्टेशन को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप एक साथ 1 नहीं 3 हिल स्टेशन घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस हिल स्टेशन का नाम A WINERTSCAPE OF GANGTOK AND DARJEELING EX CHENNAI (SMA30) है।
आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस एयर टूर पैकेज में आप दार्जिलिंग, गंगटोक, कलिम्पोंग घूम पाएंगे। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 1 तारीख यानी 1 दिसंबर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और चेन्नई से बागडोगरा आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से रहेगा। इसके अलावा बाकी सफर नॉन एसी गाड़ी से होगा।
एयर टूर पैकेज में मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस
मील प्लान की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। टूर पैकेज के दौरान आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सर्विस मिलेगी। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज की प्राइस में जीएसटी भी शामिल है।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 69,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 53,800 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 51,400 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 46,700 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 44,800 रुपए खर्च करने होंगे। बता दें कि 0-2 साल तक की उम्र के बच्चों का किराया ग्राहक द्वारा बुकिंग के समय आईआरसीटीसी कार्यालय में नकद जमा करना होगा। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
