यात्रा

ज्योतिर्लिंग दर्शन और दक्षिण भारत की यात्रा दोनों करें एक साथ, IRCTC लाया एक सस्ता टूर पैकेज

IRCTC Tour Package : IRCTC अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर काफी अलग-अलग पैकेज लेकर आता रहता है। जिसमें भारत गौरव टूर पैकेज काफी खास हैं। आज एक ऐसे ही टूर पैकेज के बारे में हम आपको बताएंगे, जिससे आप ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ दक्षिण भारत का टूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

Image

IRCTC Tour Package (Photo - Canva)

IRCTC Tour Package : भारतीय रेल की सहायक कंपनी IRCTC यानी Indian Railway Catering and Tourism Corporation अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग टूर पैकेज लॉन्च करती रहती है। जिससे वह यात्रियों को पूरी सुख सुविधाओं के साथ टूर कराने की व्यवस्था करती है। हाल ही में IRCTC ने एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें आपको 2 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ साउथ इंडिया के कुछ खास जगहों पर घुमाया जाएगा। BHARAT GAURAV JYOTIRLINGA YATRA WITH DAKSHIN BHARAT YATRA नाम के इस टूर पैकेज को लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

BHARAT GAURAV JYOTIRLINGA YATRA WITH DAKSHIN BHARAT YATRA नाम से बनाए गए इस टूर पैकेज का कोड (EZBG25) रखा गया है। इस पैकेज से आपको 11 रात और 12 दिन का सफर कराया जाएगा। इस सफर की शुरुआत भागलपुर स्टेशन से होगी।

कहां-कहां घुमाया जाएगा?

इस यात्रा में तिरूपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम (ज्योतिर्लिंग) मदुरै के मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन (ज्योतिर्लिंग) के दर्शन एक साथ कराने की योजना है। इस यात्रा की शुरुआत 31 जुलाई को होगी जो 11 अगस्त तक चलेगी। इस ट्रिप में कुल 220 सीट स्लीपर क्लास, 332 सीट 3 क्लास एसी और 44 सीट 2 क्लास एसी में तय की गई हैं।

कितना होगा खर्च?

इस ट्रिप में स्लीपर क्लास से सफर करने पर आपको 22,760 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं 3 क्लास एसी से सफर करने पर आपको 39,990 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। जबकि 2 क्लास एसी से सफर करने पर आपको 49000 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्चा करना होगा। इस पैकेज में आपके खाने-पीने से लेकर रहने खाने तक सब कुछ शामिल किया गया है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article