यात्रा

रक्षा बंधन पर भाई-बहनों के साथ जाने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, जिंदगी भर याद रहेगी ट्रिप, करा लें बुकिंग

Best Places To visit in August: अगस्त का महीना घूमने फिरने के लिए एकदम ही बैस्ट है। वहीं आने वाले रक्षा बंधन के हिसाब से तो आप इन सुहाने मौसम में बहुत ही शानदार ट्रिप पर जा सकते हैं। देखें अगस्त में विजिट करने की 3 बेस्ट जगहें, जहां आप अपने भाई बहनों के साथ घूम सकते हैं।

Image

Best Places To Visit in August (Photo Credit - Canva)

Best Places To visit in August: भारत में वैसे तो घूमने फिरने के लिए बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं। जहां आपको प्राकृतिक सौंदर्य तो संस्कार, संस्कृति का ऐसा अनूठा रूप देखने को मिलेगा जैसा कहीं कभी नहीं देखा होगा। लेकिन अगस्त के इस मौसम में और सुहाने से मौसम में ट्रेवल करने के लिए अगर आप भारत में बेस्ट जगहें तलाश रहे हैं। तो यहां बताई गई 3 स्पेशल जगहें आपको खूब पसंद आने वाली हैं। ये जगहें और ट्रिप और भी ज्यादा स्पेशल दिल के करीब इसलिए भी होगा, क्योंकि यहां आप रक्षा बंधन वाले महीने में अपने भाई-बहनों के साथ जा सकते हैं। देखें कौन सी ऐसी जगहें हैं जहां आपको अगस्त में जाना ही चाहिए -

लेह-लद्दाख

अगस्त के महीने में घूमने के लिए लेह लद्दाख की वादियां बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। इस समय में यहां का तापमान सुहाना रहता है, वहीं सड़के भी खुली रहती हैं। लेह की खूबसूरत बौद्ध मठ, पैंगोंग लेक की नीली झील और नुब्रा वैली के रेगिस्तान में ऊंट की सवारी का मजा ही कुछ और है। साथ ही, मैग्नेटिक हिल और खारदुंग ला पास जैसे आकर्षण यहां के अनोखे अनुभव देते हैं। जहां आपको एक बार तो जाना ही जाना चाहिए।

मुन्नार

गॉड्स ओन कंट्री में भी कुछ दिन गुजारने तो बनते ही हैं। अगस्त के बारिश वाले मौसम में साउथ इंडिया की खूबसूरती अपने चरम पर होती है। इस मौसम में आप मुन्नार की ट्रिप प्लान कर सकते हैं, अपने भाई-बहनों के साथ। हरियाली, चाय के बागान, बारिश और जंगल, नदी, पहाड़ के बीच आप जिंदगी का सबसे अच्छा समय बिताएंगे।

शिलांग

मेघालय के शिलांग की खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। मेघालय और उसके आस पास की जगहों को अपनी पीक ब्यूटी वाले समय में देखने का अनुभव कुछ और ही होता है। पूर्व का स्कॉटलैंड मानी जाने वाली इस जगह पर आपको जरूर कुछ दिन बिताने चाहिए। यहां के झरने, नदियां, लिविंग रूट ब्रिज, झीले, सुंदरता बेशक आपका दिल जीत लेंगी।

अगस्त में यात्रा करने के लिए ये तीनों डेस्टिनेशन अपनी अलग-अलग खूबियों के लिए जाने जाते हैं। चाहे आप एडवेंचर के शौकीन हों या प्रकृति की गोद में शांति ढूंढ़ रहे हों, ये जगहें आपके लिए बिल्कुल सही हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article