यात्रा

IRCTC Ayodhya Package: मम्मी-पापा को कराएं अयोध्या राम मंदिर के दर्शन, नहीं खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

IRCTC Ayodhya Package: अगर आपको जुलाई के महीने में कोई ट्रिप प्लान करनी है तो आप अपने पेरेंट्स के साथ अयोध्या का प्लान बनाएं। मम्मी-पापा को आप सस्ते में ही राम मंदिर, अयोध्या के दर्शन करा सकते हैं। आईआरसीटीसी के पास आपके लिए शानदार टूर पैकेज है। आप इस पैकेज की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

irctc ram lalla darshan ayodhya package

IRCTC Ayodhya Package: अगर आप मानसून में कोई ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज है। आईआरसीटीसी आपके लिए अयोध्या दर्शन का मौका लाया है। आप इस टूर पैकेज में अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस पैकेज को एंजॉय कर सकते हैं। पैकेज काफी सस्ता भी है, इसलिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे।

क्या है पैकेज का नाम?

आईआरसीटीटी के इस पैकेज का नाम RAM LALLA DARSHAN AYODHYA (NDR012) है। ये जबरदस्त पैकेज 2 दिन और 1 रात के लिए है। पैकेज में आप दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से Ayodhya Cantt Vande Bharat Express ट्रेन पकड़ेंगे। हर शुक्रवार और शनिवार को आप इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

कहां कहां घूमेंगे आप?

इस पैकेज में आपकी यात्रा CC से होगी और पूरे सफर के दौरान आप सूर्य घाट, राम लला मंदिर, हनुमानगढ़ी और कनक भवन के दर्शन करेंगे। लेकिन सीट सिर्फ 12 ही है तो आपको बुकिंग जल्दी करनी होगी। इस पैकेज में रहने और खाने की भी पूरी व्यवस्था है। रहने के लिए आपको Hotel Tarajee Resort में ले जाया जाएगा।

कितने खर्च होंगे पैसे?

अगर आपको ये पैकेज बुक करना है तो आपको सिंगल बुकिंग के लिए 16020 रुपये देने होंगे। वहीं, डबल बुकिंग के लिए 11040 रुपये और तीन लोगों के लिए 9510 रुपये खर्च होंगे। अगर आपके पास बच्चे हैं तो बेड के लिए 9170 रुपये और बिना बेड के लिए 8970 रुपये दंनं होंगे। वहीं, पैकेज बुक करने के लिए आप ऑनलाइन वेबसाइट irctc.com को चेक कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article