यात्रा

IRCTC Rajasthan Package: आईआरसीटीसी ने राजस्थान के लिए निकाला खास पैकेज, 10 दिन में घूमें 8 शानदर जगह

Rajasthan IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने राजस्थान को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप एक ही पैकेज में 8 जगह घूम सकेंगे। ये पैकेज सितंबर महीने के लिए है। राजस्थान के इस पैकेज में ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ ट्रैवल इंश्योरेंस और आईआरसीटीसी का एक टूर मैनेजर भी मिलेगा।

Image

IRCTC Rajasthan Package: आईआरसीटीसी ने राजस्थान के लिए निकाला खास पैकेज।

IRCTC Rajasthan Package: घूमने के लिए राजस्थान की गिनती काफी स्पेशल राज्यों में की जाती है। यहां घूमने के कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं, जिनमें खासतौर से महल और किले शामिल हैं। देश के कोने-कोने से टूरिस्ट इस सुंदर राज्य का दीदार करने के लिए आते हैं। विदेशों से भी टूरिस्ट राजस्थान की सुंदर-सुंदर जगहों को देखने के लिए आते हैं। अगर आप सितंबर के महीने में यहां आने का सोच रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी का पैकेज लेकर यहां आ सकते हैं।

राजस्थान का 9 रात और 10 दिन का खास पैकेज

आईआरसीटीसी ने सितंबर महीने के लिए आईआरसीटीसी का जो पैकेज निकाला है, वह 9 रात और 10 दिन का है। ROYAL RAJASTHAN TOUR EX VISHAKHAPATNAM (SCBA57) नाम के इस पैकेज की शुरुआत 12 सितंबर को विशाखापत्तनम से होगी। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जहां आप विशाखापत्तनम से जयपुर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से आएंगे। फ्लाइट का जो टिकट मिलेगा, वह इकोनॉमी क्लास का रहेगा। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।

Rajasthan Package

Rajasthan Package

4 स्टार से लेकर 3 स्टार और डीलक्स होटल में होगी रहने की व्यवस्था

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, माउंट आबू, पुष्कर, उदयपुर की सुंदर-सुंदर जगह को कवर करेंगे। इस पैकेज में आपको 4 स्टार से लेकर 3 स्टार और डीलक्स होटल में ठहराया जाएगा। पैकेज में आप जयपुर में 3 रात, बीकानेर में 1 रात, जैसलमेर में 1 रात, जोधपुर में 1 रात, उदयपुर में 2 रात और पुष्कर में 1 रात गुजारेंगे। मील प्लान में आपको दो टाइम का खाना मिलेगा, जिसमें ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल है। इसके अलावा एसी बस से आपको घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ एक आईआरसीटीसी टूर मैनेजर भी साथ में रहेगा।

www.irctctourism.com से पैकेज की होगी ऑनलाइन बुकिंग

अब आखिर में आते हैं इस पैकेज की प्राइस पर। अगर आप राजस्थान की सुंदर-सुंदर जगह अकेले घूमने की सोच रहे हैं, तब आपको इस पैकेज के लिए 62,150 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर शेयरिंग में कोई दो लोग इस पैकेज को बुक कराते हैं, तो उन्हें 46,675 रुपए और तीन लोगों को 44,235 रुपए प्रति यात्री देने होंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए आईआरसीटीसी ने प्राइस 39,790 रुपए से 35,280 रुपए के बीच रखी है। आप इस पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से फटाफट बुक कर पाएंगे। www.irctctourism.com पर लॉगिन कर आप इस पैकेज को बुक कर सकेंगे। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article