यात्रा

IRCTC Madhya Pradesh Package: आईआरसीटीसी के इस सस्ते ट्रेन टूर पैकेज से बनाएं मध्य प्रदेश घूमने का प्लान, जानें खाने से लेकर प्राइस समेत सभी जरूरी जानकारी

IRCTC MP Package: मध्य प्रदेश के लिए आईआरसीटीसी की ओर से एक सस्ता पैकेज है, जिसमें आप एक ही पैकेज में 3 जगह को देख पाएंगे। पैकेज में आप ट्रेन के थर्ड एसी काे टिकट से ट्रैवल करेंगे। साथ ही खाने-पीने से लेकर आपको इस पैकेज में इंश्योरेंस भी मिलेगा।

Image

IRCTC Madhya Pradesh Package: आईआरसीटीसी के ट्रेन टूर पैकेज से बनाएं मध्य पदेश घूमने का प्लान।

Madhya Pradesh IRCTC Package: देश के बड़े राज्यों में शुमार मध्य प्रदेश के लिए कहा जाता है कि एमपी अजब है, सबसे गजब है। घूमने के लिए भी एमपी काफी गजब है। मध्य प्रदेश में आपको घूमने के लिए मंदिर से लेकर किले, महल, हिल स्टेशन समेत कई चीजें मिलेंगी। साथ ही आप यहां कई सारी प्राचीन और ऐतिहासिक जगहों को भी देख पाएंगे। ग्वालियर, खजुराहो, ओरछा यहां की फेमस जगहों में से एक है, जिनको देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट यहां आते हैं।

आईआरसीटीसी का ट्रेन वाला पैकेज

अगर आप भी मध्य प्रदेश की इन तीनों फेमस जगहों पर घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का ये ट्रेन टूर वाला पैकेज आपके बड़े काम का है। ये पैकेज खासकर मुंबईवालों के लिए है और पैकेज की शुरुआत भी मुंबई से होगी। ये पूरा पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये पैकेज हर मंगलवार को शुरू होता है। अगर आपको ये पैकेज पसंद आता है तो आप इसे 25 जून के लिए बुक करा सकते हैं।

Madhya Pradesh Package

Madhya Pradesh Package

आईआरसीटीसी पैकेज में शामिल है थर्ड एसी का टिकट

आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को जो नाम दिया है, वह है- Royal Madhya Pradesh Ex Mumbai। इस पैकेज में आप एमपी की तीन जगह खजुराहो, ओरछा और ग्वालियर को कवर करेंगे। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहने वाला है, जिसमें आपको थर्ड एसी का टिकट दिया जाएगा। वहीं पूरे पैकेज में कुल सीटों की संख्या 10 है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ये पैकेज शुरू होगा, जिसमें आप कल्याण जंक्शन रेलवे स्टेशन, नासिक रोड रेलवे स्टेशन और जलगांव जंक्शन रेलवे स्टेशन से भी इस ट्रेन टूर पैकेज स कनेक्ट हो सकते हैं।

IRCTC पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं

ट्रेन के अलावा आपको इस पैकेज में एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में खाने-पीने की सुविधा भी दी जा रही है, जिसमें आपको 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर शामिल है। रहने की व्यवस्था खजुराहो, ओरछा और ग्वालियर में है, जहां आपको बढ़िया होटल में ठहराया जाएगा। इस पैकेज में साइट सीन कराने के साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। वहीं जीएसटी भी टूर पैकेज की टोटल प्राइस में पहले से शामिल है।

कीमत से लेकर पैकेज को बुक करने का तरीका

अब आपको बताते हैं कि इस पैकेज को बुक करने में आपके कितने पैसे खर्च हो सकते हैं। अगर आप इस पैकेज को सिर्फ 1 आदमी के लिए बुक करते हैं, तो बिना शेयर करने पर आपको 40,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं शेयरिंग करने पर दो लोगों के लिए पैकेज का प्राइस 24,300 रुपए और तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 23,100 रुपए है। बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 18,800 रुपए से 16,400 रुपए के बीच है। पैकेज के बारे में सारी जानकारी बताने के बाद अब आपको बताते हैं कि आप इस पैकेज को कैसे बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आप इस पैकेज को बुक कर पाएंगे। वहीं आईआरसीटीसी के ऑफिस पहुंचकर आप इस पैकेज को ऑफलाइन तरीके से बुक कर लेंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article