यात्रा

IRCTC Madhya Pradesh Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से करें मध्य प्रदेश के मंदिरों के महादर्शन, पैकेज की कीमत 25 हजार से शुरू

Madhya Pradesh IRCTC Package: मध्य प्रदेश में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक मंदिर भी मौजूद हैं। आईआरसीटीसी ने एमपी के मंदिरों को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप एक पैकेज घूमने के साथ कई सारे मंदिरों के दर्शन भी कर पाएंगे। आईआरसीटीसी का ये पैकेज अगस्त महीने के लिए है।

Image

IRCTC Madhya Pradesh Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से घूमें मध्य प्रदेश के मंदिर।

IRCTC Madhya Pradesh Package: मध्य प्रदेश की गिनती देश के बड़े राज्यों में की जाती है। ये राज्य अपने आप में बेहद खास है। यहां आपको मंदिरों से लेकर नदी, झरने, हिल स्टेशंस समेत कई चीजें देखने को मिलती हैं। खासतौर से मध्य प्रदेश अपने मंदिरों को लेकर फेमस है। यहां घूमने आने वाले पर्यटक मंदिरों के भी जरूर दर्शन करते हैं। परिवार के साथ आप यहां घूमने का प्लान कर सकते हैं। अगर आप भी मध्य प्रदेश के मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का पैकेज आपके बड़े काम का हो सकता है।

ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह

आईआरसीटीसी के पैकेज से करें एमपी के मंदिरों के दर्शन

दरअसल आईआरसीटीसी ने MADHYA PRADESH MAHA DARSHAN (SHA15) नाम का एक पैकेज निकाला है, जिसमें आप मध्य प्रदेश के मंदिरों के दर्शन करने के साथ घूम भी पाएंगे। 4 रात और 5 दिन का ये पैकेज 7 अगस्त को हैदराबाद से शुरू होगा। इस पैकेज में आप हैदराबाद से मध्य प्रदेश फ्लाइट से पहुंचेंगे। इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास के टिकट से आप हैदराबाद से इंदौर आना-जाना करेंगे।

Madhya Pradesh Package

Madhya Pradesh Package

IRCTC पैकेज में घूम पाएंगे महेश्वर, ओंकारेश्वर और उज्जैन

इस पैकेज में आपको जो जगह घुमाई जाएंगी, वह हैं- महेश्वर, ओंकारेश्वर और उज्जैन। आप इन तीनों जगहों को घूमने के साथ ही यहां के फेमस मंदिरों के भी दर्शन करेंगे। उज्जैन में आप हरसिद्धि माता मंदिर, सांदीपनि आश्रम, मंगलनाथ मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर और कालभैरव मंदिर के दर्शन करेंगे। वहीं ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर मंदिर और इंदौर में पीथेश्वर हनुमान मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। इसके अलावा महेश्वर में अहिल्या देवी किला, नर्मदा घाट घूम पाएंगे।

29 है पैकेज में कुल सीटों की संख्या

पैकेज में आप 2 रात उज्जैन, 1 रात ओंकारेश्वर और 1 रात इंदौर में रहेंगे। पैकेज में खाना भी शामिल है, जिसमें आप 4 ब्रेकफास्ट और 4 डिनर दिया जाएगा। इसके अलावा 35 सीटर एसी की बस से आपको घुमाया जाएगा। इसके अलावा इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी शामिल है। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है।

जानें पैकेज की प्राइस और बुकिंग का तरीका

अब आखिर में आते हैं इस पैकेज की प्राइस पर। अगर आपको ये पैकेज पसंद है और आप इसे बुक करने की सोच रहे हैं, तो आप इस पैकेज को ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा, वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर पहुंचना पड़ेगा। अगर बात इस पैकेज की प्राइस की करें तो इस पैकेज को कोई अकेले बुक करता है तो उसे 32,550 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर कोई दो लोग इस पैकेज को बुक करते हैं, तो उन्हें शेयरिंग पर इस पैकेज के लिए 26,400 रुपए खर्च करने होंगे। इसी तरह तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत कम होकर 25,350 रुपए है। अगर बात बच्चों की करें तो आपको पैकेज बुक करने पर 22,950 रुपए से 16,500 रुपए खर्च होंगे। पैकेज की ये प्राइस बेड लेने और उम्र को लेकर अलग-अलग है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article