यात्रा

IRCTC Char Dham Tour Package: IRCTC सितंबर में दे रहा चार धाम यात्रा का सुनहरा मौका, जानें कितने रुपये करने होंगे खर्च

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 30, 2024, 02:03 PM IST

IRCTC Char Dham Tour Package: अगर आप चार धाम की यात्रा करना चाहते हैं और लंबे समय से इसकी प्लानिंग कर रहे हैं, तो आईआरसीटी आपके लिए सुनहैरा मौका लेकर आया है। जिसके जरिए आप आसानी से कम पैसों में चार धाम की यात्रा कर सकते हैं।

Image

IRCTC Char Dham Tour Package

IRCTC Char Dham Tour Package: चार धाम यात्रा, हिंदुओं द्वारा की जाने वाली एक प्रमुख तीर्थयात्रा है। यह यात्रा चार पवित्र धामों - बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, और यमुनोत्री की होती है। ऐसा माना जाता है कि मान्यता है कि चार धाम की यात्रा करने से जीवन-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप भी चार धाम की यात्रा करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसके जरिए आप कम पैसों में चार धाम की यात्रा कर सकेंगे। यहां जानें पैकेज से जुड़ी सारी डिटेल्स।

कब से हो रही टूर पैकेज की शुरुआत

इस टूर पैकेज की शुरुआत 15 सितंबर से होने जा रही है। यह टूर पैकेज 12 रात और 13 दिनों का होने वाला है। इस पैकेज में आपको फ्लाइट और बस से यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसके लिए पहले आपको फ्लाइट से दिल्ली आना होगा, इसके बाद बस से हरिद्वार ले जाया जाएगा और फिर पूरी यात्रा बस की मदद से चारों धामों के दर्शन के लिए जाएंगे। इस पैकेज में होटल में रहने, आने-जाने की फ्लाइट टिकट, खाने का खर्च और घूमने का खर्च शामिल होगा।

कितना आएगा खर्च

पैकेज के खर्च की बात करें तो अगर आप दो लोगों के साथ ट्रैवल करने जा रहे हैं तो प्रति व्यक्ति पैकेज पर 62,900 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने से प्रति व्यक्ति 62,000 रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो 74,500 रुपये खर्च करने होंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article