यात्रा

IRCTC Kashmir Package: अब बस इतने रुपये में करें धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की सैर, फ्लाइट, होटल और फूड समेत मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें पैकेज डिटेल्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 3, 2024, 06:57 AM IST

IRCTC Kashmir Package: अगर आप कश्मीर की वादियों की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटी आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है जिसके जरिए आप कम पैसों में धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर घूम सकते हैं।

Image

IRCTC Kashmir package

IRCTC Kashmir Package: भला कौन ही होगा जो धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की सैर नहीं करना चाहता होगा। कश्मीर को लेकर ऐसा भी कहा जाता है कि अगर आपने अपने जीवन में कश्मीर की सैर नहीं की तो आपने कुछ भी नहीं किया। जम्मू-कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। सर्दियों में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से टूरिस्ट यहां आते हैं। कश्मीर की सुंदर झीलें, बर्फ से ढंके पहाड़ और हरियाली पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। ऐसे में आईआरसीटीसी ने हाल ही में कश्मीर के लिए एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप कम पैसों में कश्मीर की सैर कर सकते हैं। अगर आप सितंबर के महीने में कश्मीर की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। यहां जानें पैकेज से जुड़े डिटेल्स।

क्यों खास होगा ये टूर पैकेज

आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम 'पैराडाइज ऑन अर्थ-कश्मीर - बेंगलुरु' रखा है। इस टूर पैकेज में आपको श्रीनगर, पहलगाम, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसी खूबसूरत जगहों की यात्रा कराई जाएगी। ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का होने वाला है। इस टूर पैकेज में आपको होटल में ठहरने, नाश्ता और रात का खाना, कैब सेवा और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत 17 सितंबर से होने वाली है।

क्या क्या मिलेगी सुविधाएं

इस टूर पैकेज में यात्रियों को बेंगलुरु से अमृतसर और श्रीनगर के लिए इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास की एयर टिकट मिलेगी। इसके अलावा श्रीनगर में 3 रात और पहलगाम में 1 रात ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था होगी। घूमने के लिए कैब भी दी जाएगी। साथ ही नाश्ता और खाना भी पैकेज में शामिल होगा।

कितना होगा खर्च

अगर आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं तो आपको ₹59,700 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ ट्रैवल करने पर प्रति व्यक्ति 47,900 रुपये खर्च करने होंगे।

कैसे करें बुकिंग

इस टूर पैकेज की बुकिंग करने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर 'बुक नाउ' विकल्प पर क्लिक करके कर सकते हैं। या फिर ज्यादा जानकारी के लिए आप 9003140699 या 8595931291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article