यात्रा

IRCTC Ladakh Package: दिल्लीवालों के लिए आईआरसीटीसी लाया लद्दाख का खास पैकेज, 52,400 रुपए में करें सुंदर पहाड़ों की सैर

Leh-Ladakh Package: जुलाई महीने के लिए आईआरसीटीसी ने लद्दाख को लेकर एक शानदार पैकेज निकाला है, जिसमें आप हफ्तेभर लद्दाख की सुंदर-सुंदर जगहों का दीदार कर पाएंगे। इस पैकेज में आप थ्री स्टार होटल के साथ विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से सफर करेंगे। पैकेज में तीनों टाइम का खाना भी शामिल है।

Image

IRCTC Ladakh Package: आईआरसीटीसी लाया लद्दाख का खास पैकेज।

IRCTC Ladakh Package: लद्दाख और लेह देश की ऐसी जगह हैं, जहां हर कोई घूमने के लिए बेताब रहता है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में आपको घूमने के कई सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। हर महीने यहां टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि लद्दाख और लेह घूमने के लिए विदेशी देशों से भी टूरिस्ट यहां पहुंचते हैं। लेह लद्दाख घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च के अंत से अगस्त के मध्य तक का है। एक बार यहां आने के बाद आप इस जगह के फैन हो जाएंगे और हर साल यहां जरूर आया करेंगे।

ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह

दिल्लीवालों के लिए लद्दाख का पैकेज

अगर आप जुलाई के महीने में लद्दाख और लेह घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी के पैकेज की मदद से यहां आ सकते हैं। लद्दाख और लेह का ये पैकेज खासतौर से दिल्लीवालों के लिए है। DISCOVER LADAKH WITH IRCTC- LTC APPROVED (NDA12) नाम का ये पैकेज जुलाई की 13 तारीख को दिल्ली से शुरू होगा। ये पैकेज हर हफ्ते शुरू होता है। 13 जुलाई के अलावा आप जुलाई के महीने में इस पैकेज को 20 और 27 तारीख के लिए भी बुक कर सकते हैं।

Ladakh Package

Ladakh Package

विस्तारा एयरलाइंस से होगा दिल्ली से लेह का सफर

लद्दाख और लेह का ये पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 20 है। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें आप दिल्ली से लेह आना-जाना विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे। फ्लाइट का टिकट ईकोनॉमी क्लास का रहेगा। इसके अलावा आप इस पैकेज में लेह, शाम घाटी, नुब्रा, तुर्तक, थांग जीरो प्वाइंट, पैंगोंग को कवर करेंगे। इस पैकेज में आप जिस होटल में रुकेंगे, वह थ्री स्टार वाला होगा।

मील प्लान में तीनों टाइम का खाना है शामिल

लद्दाख और लेह के इस पैकेज में आपको घुमाने के साथ साइट सीन भी कराया जाएगा, जो नॉन एसी गाड़ी से कवर होगा। इस पैकेज में आप लेह में 3 रात, नुब्रा में 2 रात और पैंगोंग में 1 रात रहेंगे। पैकेज में खाने का भी ध्यान रखा गया है और तीनों टाइम का खाना मील प्लान में शामिल है। इस पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर मिलेगा। साथ ही इनर लाइन परमिट के साथ हर गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर और ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में शामिल है।

आईआरसीटीसी पैकेज का कितना है दाम ?

पैकेज के बारे में सभी तरह की जानकारी शेयर करने के बाद आपको अब बताते हैं कि आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का दाम क्या रखा है और आप इस पैकेज को कैसे बुक कर सकते हैं। अगर आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए कम से कम 52,400 रुपए खर्च करने होंगे। ये प्राइस तीन लोगों की शेयरिंग के लिए है। वहीं दो लोग अगर इस पैकेज को शेयर करते हैं, तो उन्हें 53,000 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा पैकेज को अकेले बुक करने पर आपको 58,400 रुपए देने होंगे। वहीं बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 50,900 रुपए से 30,200 रुपए के बीच रखी गई है। आप इस पैकेज को ऑफलाइन तरीके से बुक करने के लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस जा सकते हैं। वहीं ऑनलाइन तरीके से पैकेज को बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, जहां से आप आसानी से इस पैकेज को बुक कर पाएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article