यात्रा

IRCTC Kumaun Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से माता-पिता को घुमाएं देवभूमि उत्तराखंड की सुंदर-सुंदर जगह, कीमत सुनकर तुरंत कराएंगे बुकिंग

IRCTC Kumaun Package: आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज में आप अल्मोड़ा, भीमताल, चंपावत/लोहाघाट, चौकोरी, नैनीताल, टनकपुर की कई सारी जगह घूमेंगे। इस ट्रेन टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 500 है।

Image

IRCTC Kumaun Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से माता-पिता को घुमाएं देवभूमि उत्तराखंड।

IRCTC Kumaun Package: देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) की गिनती देश के सुंदर राज्यों में होती है। यहां आपको घूमने (Travel) के लिए एक से सुंदर और बढ़िया जगह देखने को मिलेंगी। देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट (Tourist) यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप अप्रैल (April) के महीने में परिवार और दोस्तों संग उत्तराखंड आने का प्लान (Travel Plan For Uttarakhand) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने उत्तराखंड को लेकर एक ट्रेन टूर पैकेज (Uttarakhand Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MANASKHAND EXPRESS - BHARAT GAURAV TOURIST TRAIN (WZUBG01A) है। ये स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 22 तारीख, यानी 22 अप्रैल को पुणे से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन और रोड का रहेगा, जिसमें पुणे से टनकपुर तक आना-जाना भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के थर्ड एसी टिकट से होगा। वहीं टनकपुर से आगे का सफर गाड़ी से होगा।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज में आप अल्मोड़ा, भीमताल, चंपावत/लोहाघाट, चौकोरी, नैनीताल, टनकपुर की कई सारी जगह घूमेंगे। इस ट्रेन टूर पैकेज में आप टनकपुर में 1 रात, चंपावत/लोहाघाट में 1 रात, चौकोरी में 1 रात, अल्मोड़ा में 1 रात और नैनीताल-भीमताल में 2 रात रुकेंगे। इस ट्रेन टूर पैकेज में कुल सीटों की संख्या 500 है। इस पैकेज में रहने की व्यवस्था होम स्टे/गेस्ट हाउस/बजट होटल में होगी, जहां डबल और ट्रिपल शेयरिंग पर रहना होगा। ट्रेन यात्रा के दौरान मॉर्निंग टी, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर (सभी वेज) मिलेगा।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज में शामिल है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

इसके अलावा बाकी दिन ब्रेकफास्ट और डिनर होटल या होम स्टे में होगा और दिन का लंच बाहर होगा। इस पैकेज में लोकल टूर एस्कॉर्ट की सर्विस मिलेगी। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज की प्राइस में शामिल है। स्टैंडर्ड पैकेज में आपको नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा, वहीं डीलक्स पैकेज में घाट रोड को छोड़कर आपको एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा।

अब बात अगर इस ट्रेन टूर पैकेज की प्राइस की करें तो इसमें दो कैटेगरी है। पहले कैटेगरी स्टैंडर्ड है, जिसमें आपको 5 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए 28,020 रुपए देने होंगे। वहीं दूसरी कैटेगरी डीलक्स है, जिसमें 5 साल से अधिक उम्र के लेगों के लिए 35,340 रुपए देने होंगे। अगर आप भी इस ट्रेन टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article