IRCTC Mata Vaishno Devi Package: अप्रैल के पहले हफ्ते में माता-पिता संग करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, दिल्ली से ट्रेन टूर पैकेज की बस इतनी है कीमत

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: आईआरसीटीसी के इस स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज में आप माता वैष्णो देवी मंदिर घूम पाएंगे। साथ ही इस पैकेज में आप 2 रात ट्रेन में और एक रात कटरा के एसी कमरे वाले होटल में रुकेंगे।

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: माता वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) की गिनती भारत के सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों (Hindu Temples) में की जाती है। साल के सभी दिन यहां माता के भक्तों की भारी भीड़ रहती है। भक्त यहां माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। अगर आप भी अप्रैल महीने के पहले हफ्ते यहां आने का प्लान (Travel Plan For Vaishno Devi) कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने माता वैष्णो देवी मंदिर को लेकर एक ट्रेन टूर पैकेज (IRCTC Train Tour Package) निकाला है, जिसमें आप माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पाएंगे।

Vaishno Devi, ​IRCTC Mata Vaishno Devi Package, IRCTC

IRCTC Mata Vaishno Devi Package: अप्रैल के पहले हफ्ते में माता-पिता संग करें माता वैष्णो देवी के दर्शन।

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEK-END) (NDR01W) है। ये ट्रेन टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है। ये पैकेज अगले महीने की 5 तारीख, यानी 5 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जम्मू रेलवे स्टेशन तक का थर्ड एसी का टिकट मिलेगा।

End of Feed