IRCTC Kashmir Package: अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वह कश्मीर (Kashmir) में है। साल का चौथा महीना आने में अब महज कुछ ही दिन रह गए हैं। 30 दिन वाले इस महीने में लोग जमकर घूमने (Travel) भी जाते हैं। अगर आप अप्रैल के महीने में कश्मीर घूमने (Travel Plan For Kashmir) का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने कश्मीर को लेकर एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Package) निकाला है, जिसमें आप यहां की कई सुंदर-सुंदर (Best Tourist Places in Kashmir) जगह घूम पाएंगे।
IRCTC Kashmir Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से अप्रैल में ब्वॉयफ्रेंड संग बनाएं कश्मीर घूमने का प्लान।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम JANNAT-E-KASHMIR EX LUCKNOW (NLA94) है। ये एयर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज अगले महीने की 14, 18 और 24 यानी 14, 18 और 24 अप्रैल को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा, जिसमें लखनऊ से श्रीगर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से होगा।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में शामिल है 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग घूम पाएंगे। इस पैकेज में आपको फ्लाइट के अलावा नॉन एसी गाड़ी से घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आप श्रीनगर और पहलगाम में अच्छे कमरे में रुकेंगे। इसके अलावा एक रात आप हाउस बोट में भी रहेंगे। मील प्लान की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा। साथ ही इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
बात अगर इस एयर टूर पैकेज के प्राइस की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 53,750 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 48,300 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 46,700 रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 36,900 रुपए, 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 33,800 रुपए और 2 साल से 4 साल तक के बच्चे के लिए बेड नहीं लेने पर 27,500 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर खुद बुक कर सकते हैं।
